411 REFERENCE · Wikipedia
अगसत्यमला संरक्षित जैवमंडल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अगस्त्यमला संरक्षित जैवमंडल Agasthyamala Biosphere Reserveഅഗസ്ത്യമല ജൈവ വൈവിധ്യമണ്ഡലംஅகத்தியமலை உயிரிக்கோளம் AgasthyarkoodamPeak.JPG जैवमंडल में स्थित 1868 मीटर ऊँचा अगस्त्यमाला (पर्वत) पतनमतिट्टा, कोल्लम, तिरुवनन्तपुरम, कन्याकुमारी व तिरूनेलवेली ज़िलेतमिल नाडु, केरल India#India Kerala #India Tamil Nadu अगस्त्यमला संरक्षित जैवमंडल 8 39 0 N 77 13 0 E region:IN dms inline,title 3500.36 2001
अगस्त्यमला संरक्षित जैवमंडल (Agasthyamala Biosphere Reserve) भारत में पश्चिमी घाट पर्वतमला के दक्षिणतम भाग में सन् 2001 में स्थापित एक संरक्षित जैवमंडल है। इस जैवमंडल के 3,500.36 वर्ग किमी क्षेत्रफल का 1828 वर्ग किमी केरल और 1672.36 वर्ग किमी तमिल नाडु राज्य में है। शेनदुरनी वन्य अभयारण्य, पेप्पारा वन्य अभयारण्य, नेय्यार वन्य अभयारण्य और कलक्काड़ मुंडनतुरई टाइगर रिज़र्व इस संरक्षित जैवमंडल में सम्मिलित हैं।Kerala Forests & Wildlife Dept, Biosphere Reserves.Agasthyamala Biosphere Reserve https://web.archive.org/web/20190608152212/http://www.keralaforest.org/html/wildlife/bio.htm 8 जून 2019 Tamil Nadu Forest Department (2007) retrieved September 2, 2007 AGASTHIYARMALAI BIOSPHERE RESERVE https://web.archive.org/web/20081230000326/http://www.forests.tn.nic.in/WildBiodiversity/br_agasthiyar.html 30 दिसंबर 2008 सन् 2016 में यह संरक्षित जैवमंडलों के विश्व नेटवर्क का भाग बना और यह यूनेस्को की विश्व के संरक्षित जैवमंडलों की सूची में भी शामिल है।UNESCO, World Network of Biosphere Reserves, Agasthyamalai. retrieved March 19, 2016 World Network Of Biosphere Reserves https://web.archive.org/web/20190102034314/http://www.unesco.org/new/en/media-services/single-view/news/20_sites_added_to_unescos_world_network_of_biosphere_reserve/#.Vu834_krLIU 2 जनवरी 2019
स्थान
अगस्त्यमला संरक्षित जैवमंडल का भूक्षेत्र केरल राज्य के पतनमतिट्टा, कोल्लम व तिरुवनन्तपुरम ज़िलों और तमिल नाडु राज्य के कन्याकुमारी व तिरूनेलवेली ज़िलों पर विस्तारित है। यहाँ पश्चिमी घाट का सबसे दक्षिणी भाग है। जैवमंडल 8° 8' से 9° 10' उत्तरी अक्षांश और 76° 52' से 77° 34' पूर्वी रेखांश के बीच है और इसका मध्यबिन्दु लगभग 8 39 N 77 13 E के निर्देशांक पर स्थित है। इसमें अगस्त्यमला का पहाड़ मौजूद है।
परिस्थितिकी
दाएँ|अंगूठाकार| तेनमला एडवेंचर ज़ोन
अगस्त्यमला संरक्षित जैवमंडल में भारत के कई पारिस्थितिक क्षेत्र सम्मिलित हैं, जिनमें उष्णकटिबंधीय आर्द्र सदाबहार वन, दक्षिण पश्चिमी घाट नम पर्णपाती वन, दक्षिण पश्चिमी घाट मोंटेन वर्षा वन और शोला शामिल हैं। यहाँ 2,000 से अधिक प्रकार के औषधीय वनस्पति मिलते हैं, जिनमें से लगभग 50 दर्लभ या विलुप्तप्राय हैं। यहाँ के प्राणी जीवन में बाघ, एशियाई हाथी और नीलगिरि तहर शामिल हैं। अगस्त्यमला में काणिक्करन समुदाय भी बसता है, जो भारत की एक प्राचीन जनजाति है। यह क्षेत्र पारिस्थितिक पर्यटकों में लोकप्रिय है।Environment Ministry to soon declare Agastyamalai a biosphere reserve 3 January 2006 http://www.hindu.com/2006/01/03/stories/2006010301290400.htm https://archive.today/20130125111429/http://www.hindu.com/2006/01/03/stories/2006010301290400.htm dead The Hindu 25 January 2013
प्रबन्ध
एक स्थानीय समिति और एक राज्य स्तरीय बायोस्फीयर प्रबंधन समिति ABR क्षेत्र में विभिन्न विभागों की गतिविधियों का समन्वय करती है और भारतीय पर्यावरण और वन मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार ABR का वैज्ञानिक प्रबंधन करती है। http://www.keralaforest.org/html/wildlife/bio.htm Kerala Forests & Wildlife Department 8 जून 2019 https://web.archive.org/web/20190608152212/http://www.keralaforest.org/html/wildlife/bio.htm 8 जून 2019 dead http://www.wii.gov.in/nwdc/biosphere.htm Wildlife Institute of India 9 मई 2004 9 मई 2004 https://web.archive.org/web/20040509084830/http://www.wii.gov.in/nwdc/biosphere.htm dead
इन्हें भी देखें
अगस्त्यमला
शेनदुरनी वन्य अभयारण्य
पेप्पारा वन्य अभयारण्य
नेय्यार वन्य अभयारण्य
कलक्काड़ मुंडनतुरई टाइगर रिज़र्व
संरक्षित जैवमंडल
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत के संरक्षित जैवमंडल
श्रेणी:केरल के संरक्षित क्षेत्र
श्रेणी:तिरुवनन्तपुरम ज़िले में पर्यटन आकर्षण
श्रेणी:तिरुवनन्तपुरम ज़िले का भूगोल
श्रेणी:पश्चिमी घाट के वन्य अभयारण्य
श्रेणी:कोल्लम ज़िले में पर्यटन आकर्षण
श्रेणी:कोल्लम ज़िले का भूगोल
श्रेणी:पतनमतिट्टा ज़िले में पर्यटन आकर्षण
श्रेणी:पतनमतिट्टा ज़िले का भूगोल