411 REFERENCE · Wikipedia
फ़्रान्स के समुद्र-पार विभाग और क्षेत्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फ़्रान्स के समुद्र-पार विभाग और क्षेत्र (फ़्रान्सीसी: Départements et territoires d'outre-mer, देपार्तमों ए तेरेत्वार दूत्र-मेर; अंग्रेज़ी: Overseas departments and territories of France), जिन्हें अनौपचारिक रूप से दोम-तोम (DOM-TOM) कहा जाता है, फ़्रान्स द्वारा शासित ऐसे क्षेत्र हैं जो यूरोप के महाद्वीप से बाहर हैं। यह दक्षिण अमेरिका, हिन्द महासागर, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर में स्थित हैं। इनमें से कुछ क्षेत्रों पर कोई स्थाई आबादी नहीं है लेकिन बहुत से स्थानों पर लोग रहते हैं। यह स्थानीय निवासी फ़्रान्स के नागरिक माने जाते हैं और इन्हें फ़्रान्सीसी संसद में अपने सांसद व प्रतिनिधि भेजने का अधिकार है।Robert Aldrich and John Connell, France's Overseas Frontier, Cambridge University Press, 1992
इन्हें भी देखें
फ़्रान्स
सन्दर्भ
*
श्रेणी:फ़्रान्स के उपविभाग