411 REFERENCE · Wikipedia
ब्रेक्सिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|कैनरी आइलैंड्स में बेसाल्ट ब्रेक्सिया
thumb|टाइटस कैन्यन नैरोज़, डेथ वैली नेशनल पार्क, कैलिफ़ोर्निया में मेगाब्रेक्सिया (बाएँ)
ब्रेक्सिया या ब्रेसिया (/ˈbrɛ(t)ʃiə/ BRETCH-ee-ə, BRESH-; इतालवी: [ˈbrettʃa]; इतालवी में 'ब्रेक') एक खंडमय चट्टान है। यह खनिजों या चट्टानों के वृहत् कोणीय या नुकीले टूटे हुए टुकड़ों से बना होता है। ये महीन कणों से मिलकर बने होते हैं। इस शब्द की उत्पत्ति इतालवी भाषा से हुई है जिसका अर्थ है- 'मलबा'।Allaby Michael A dictionary of geology and earth sciences https://archive.org/details/dictionaryofgeol0000unse_j3c3 2013 ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ऑक्सफ़ोर्ड 9780199653065 चौथा en अ डिक्शनरी ऑफ़ जियोलॉजी एंड अर्थ साइंसेस इसके विभिन्न प्रकार के नामों जैसे- अवसादी ब्रेक्सिया, भ्रंश या विवर्तनिक ब्रेक्सिया, आग्नेय ब्रेक्सिया, संघट्ट ब्रेक्सिया और जलतापीय ब्रेक्सिया आदि से पता चलता है कि इसकी उत्पत्ति के विभिन्न स्रोत हो सकते हैं।
मेगाब्रेक्सिया चट्टानों के बहुत बड़े टुकड़ों से बना होता है, जो कई किलोमीटर तक फैले होते हैं। इनका निर्माण भूस्खलन, संघट्ट घटनाओंMcEwen A. S. Tornabene L. Grant J. Wray J. Mustard J. Noachian Megabreccia on Mars https://ui.adsabs.harvard.edu/abs/2008AGUFM.P43D..03M/abstract AGU Fall Meeting Abstracts 16 फरवरी 2026 P43D–03 en दिसम्बर 2008 live नोआशियन मेगाब्रेसिया ऑन मार्स (जैसे किसी विशाल उल्कापिंड का टकराना) या कैल्डेरा पतनGeologic Map 79 https://geoinfo.nmt.edu/publications/maps/geologic/gm/79/ New Mexico Bureau of Geology & Mineral Resources 16 फरवरी 2026 en न्यू मैक्सिको ब्यूरो ऑफ़ जियोलॉजी & मिनरल रिसोर्सेस (ज्वालामुखी फटने के बाद उसके ऊपरी हिस्से का धंस कर एक विशाल गड्ढा बन जाना) के कारण होता है।
विशेषता
ब्रेक्सिया मोटे चट्टानी टुकड़ों से बना होता है जो सीमेंट या सूक्ष्म दानों वाले मैट्रिक्स (एक प्रकार का प्राकृतिक भराव) से आपस में जुड़े होते हैं। इसमें कम से कम 30 प्रतिशत 'बजरी' के आकार के कण (2 मिलीमीटर से बड़े कण) होते हैं। हालाँकि, इसे कांग्लोमरेट (गोल कंकड़-पत्थरों से बनी एक अवसादी चट्टान) से अलग इसलिए समझा जाता है क्योंकि इसके चट्टानी टुकड़ों के किनारे नुकीले होते हैं जो घिसे हुए नहीं होते।Boggs Sam Principles of sedimentology and stratigraphy 2006 Pearson Prentice Hall Upper Saddle River, N.J 0131547283 135 4th प्रिंसिपल्स ऑफ़ सेडिमेंटोलॉजी एंड स्ट्रेटिग्राफ़ी चट्टानों के टुकड़ों का अधिकांश घिसाव और उनका गोल होना परिवहन के पहले कुछ किलोमीटर के भीतर ही हो जाता है, हालाँकि बहुत कठोर चट्टान के कंकड़ों को पूरी तरह गोल होने के लिए नदी के बहाव में 300 किलोमीटर (190 मील) तक की दूरी लग सकती है।
इन्हें भी देखें
शैल
आग्नेय शैल
एंडेसाइट
कायांतरित शैल
ज्वालामुखीय शैल
संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
ब्रेक्सिया पर एक समीक्षा
श्रेणी:शैलें
श्रेणी:अवसादी शैलें
श्रेणी:भूगोल