Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रेणुका शहाणे

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

RenukaShahane.jpg २०१० में रेणुका शहाणे रेणुका शहाणे अभिनेत्री आशुतोष राणा 2 (शौर्यमान और सत्येन्द्र राणा) yes 1966 10 7 महाराष्ट्र, भारत 1990 - वर्तमान 1994 में मराठी फिल्म "अबोली" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार। रेणुका शहाणे (जन्म; 7 अक्तूबर 1965) एक भारतीय अभिनेत्री हैं। वे बॉलीवुड फिल्म उद्योग और भारतीय टेलिविज़न में काम करती हैं। निजी जीवन और शिक्षा रेणुका शहाणे का जन्म महाराष्ट्र में हुआ। उन्होंने आशुतोष राणा के साथ विवाह किया, वे भी बॉलीवुड के एक अभिनेता हैं। उनके दो पुत्र हैं, शौर्यमन और सत्येन्द्र। करियर शहाणे ने अपने कैरियर की शुरुआत मराठी फिल्म उद्योग से की और उन्होंने कई मराठी फिल्में की हैं। उन्होंने 1991 में एक लोकप्रिय टीवी धारावाहिक सुरभि में काम किया। सिद्धार्थ काक के साथ वे इस शो में एक दुर्जेय होस्ट (टीवी पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली मेजबान) बन गयीं। इस धारावाहिक में भारत के विभिन्न भागों की संस्कृति और कला का प्रदर्शन किया जाता था। 1994 की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म, 'हम आपके हैं कौन' में अपनी भूमिका के बाद वे लोकप्रिय हो गयीं। वे जल्दी ही एक निर्देशक के रूप में अपनी पहली मराठी फिल्म 'रीटा' को रिलीज़ करने जा रही हैं। रेणुका शहाणे ने अपनी इस शुरूआती फिल्म रीटा में एक निर्देशक के साथ साथ अभिनेत्री के तौर पर भी काम किया है। इसकी कहानी को रेणुका शहाणे ने अपनी मां शांता गोखले के उपन्यास, रीटा वेलिंगकर, से लिया है। इसमें रेणुका ने केन्द्रीय पात्र रीटा की मित्र, गाइड और दार्शनिक की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में रेणुका के साथ जैकी श्रॉफ, पल्लवी जोशी, सुहासिनी मुले और मोहन अगाशे ने भी काम किया है। फिल्मों की सूची रीटा (2009) .... मराठी (जैकी श्रॉफ, पल्लवी जोशी, सुहासिनी मुले, मोहन अगाशे के साथ) दिल ने जिसे अपना कहा (2004) .... ऋषभ की बहन एक अलग मौसम (2003) .... सेक्स वर्कर तुम जियो हजारों साल (2002) .... हेमा टुन्नू की टीना (1997) .... टुन्नू की पहली प्रेमिका उर्फ़ टुन्नू की टीना मनी मनी (1995) हम आपके हैं कौन (1994) .... पूजा चौधरी मनी (1993) हुन हुन्शी हुन्शिलाल (1992) .... परवीन (फिल्म का अंग्रेजी शीर्षक है लव इन द टाइम ऑफ़ मलेरिया) सर्कस टी वी श्रृंखला शाहरुख़ खान के साथ सैलाब (1995) टी वी श्रृंखला सचिन खेडेकर के साथ इम्तिहान (1994) टी वी श्रृंखला सुरभि (1993) टी वी श्रृंखला.... स्वयं (होस्टेस या मेजबान) सर्कस उन शुरूआती धारावाहिकों में से एक था, जिनमें उन्होंने अभिनय किया। इस धारावाहिक में उन्होंने जो भूमिका निभाई, उसमें शाहरुख़ खान के द्वारा निभाई गयी भूमिका रूचि रखती थी। एक मजबूत इरादों वाली महिला के रूप में उन्होंने जो भूमिका धारावाहिक इम्तिहान में निभाई, उसकी बहुत अधिक सराहना की गयी। टीवी शो एक साल के ब्रेक के बाद रेणुका शहाणे ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो जीते हैं जिसके लिए के साथ वापसी की। घुटन 9 मालाबार हिल सुरभि (1993)http://www.imdb.com/title/tt0389688/ संग्रहीत प्रति 20 दिसंबर 2010 https://web.archive.org/web/20100808112856/http://www.imdb.com/title/tt0389688/ 8 अगस्त 2010 live http://www.mouthshut.com/product-reviews/Surabhi-925007427.html संग्रहीत प्रति 20 दिसंबर 2010 https://web.archive.org/web/20100929183049/http://www.mouthshut.com/product-reviews/Surabhi-925007427.html 29 सितंबर 2010 dead कोरा काग़ज़ जीते हैं जिसके लिये (2007) सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:भारतीय अभिनेत्री श्रेणी:मराठी अभिनेत्री श्रेणी:हिन्दी अभिनेत्री श्रेणी:धारावाहिक अभिनेत्री श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:1965 में जन्मे लोग