411 REFERENCE · Wikipedia
क्यूबेक का राज्यचिह्न
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|200px|कीबैक का राज्यचिह्न
क्यूबेक का राज्यचिह्न ९ दिसम्बर, १९३९ को क्यूबेक सरकार के परिषदीय आदेश पर अपनाया गया था, जिसने महारानी विक्टोरिया द्वारा २६ मई, १८६८ को दिए गए रॉयल वॉरण्ट राज्यचिह्न को प्रतिस्थापित किया।
ढाल को तीन क्षैतिज पट्टियों में बाँटा गया है:
शीर्ष - नीली पृष्ठभूमि पर तीन सुनहरे कुमुदिनी के फूल शाही फ़्रान्स का प्रतीक हैं।
मध्य - लाल पृष्ठभूमि पर बना सुनहरा शेर, पारम्परिक रूप से अंग्रेजी राजशाही का प्रतीक है।
तला - सबसे नीचे सुनहरी पृष्ठभूमि पर बने तीन हरे मेपल के पत्ते कनाडा का प्रतीक हैं।
ढाल के शीर्ष पर टुडोर ताज बना हुआ है और सबसे नीचे चान्दी के चीरक पर फ़्रान्सीसी भाषा में प्रान्तीय ध्येय वाक्य लिखा हुआ है Je me souviens (मुझे स्मरण है)।
क्यूबेक के कोट ऑफ आर्म्स का कालक्रम
center
center
620
Coat of arms of the Province of Quebec (1868–1883).svg
१८६८–१८८३
Coat of arms of the Province of Quebec (1883–1939).svg
१८८३–१९३९
Coat of arms of the Province of Quebec.svg
१९३९–वर्तमान (डी जुरे)
Coat of arms of Quebec (without crown).svg
२०२६–वर्तमान (डी फैक्टो)
१८६८ में क्यूबेक के कोट ऑफ आर्म्स को मंजूरी मिलने के बाद से इसमें हुए बदलाव
इन्हें भी देखें
क्यूबेक का ध्वज
क्यूबेक
श्रेणी:क्यूबेक