411 REFERENCE · Wikipedia
सवाई मानसिंह अभयारण्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सवाई मानसिंह अभयारण्य राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित एक प्रमुख अभयारण्य है। यह अभयारण्य सवाई माधोपुर जिले के अंतर्गत लगभग 113 वर्गकिलोमीटर क्षेत्र में विस्तृत है।राजस्थान सरकार वन विभागजून 2020 InternetArchiveBot राजस्थान सरकार ने इस अभयारण्य को 1984 ईस्वी में वन्य जीव अभयारण्य घोषित किया। सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान से सटा हुआ यह वन्य जीव अभयारण्य मुख्य रूप से बघेरा, जंगली खरगोश, जंगली रीछ व भालू, जंगली सुअर, चिंकारा, सांभर, चीतल आदि वन्य जीवों के लिए प्रसिद्ध है।
कँवालजी आखेट निषिद्द क्षेत्र
कँवालजी आखेट निषिद्द क्षेत्र भारत के राजस्थान प्रान्त में सवाई माधोपुर के सवाई मानसिंह अभयारण्य से सटा हुआ है, यहाँ पर शिकार करना प्रतिबंधित है। इस क्षेत्र के अंतर्गत भगवान शिव का पवित्र मंदिर स्थित है जो कि 'कमलेश्वर' या कँवालजी के नाम से जाना जाता है। कँवालजी आखेट निषिद्ध क्षेत्र का वानिक मुख्यालय सवाई माधोपुर जिले के रणथम्भौर नेशनल पार्क से संचालित होता है।
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत के वन्य अभयारण्य