Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कापीसा प्रान्त

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फ़िलिपीन्ज़ के इस से मिलते-जुलते नाम के लिए कापीज़ प्रान्त का लेख देखें thumb|230px|अफ़्ग़ानिस्तान में कापीसा प्रान्त (लाल रंग में) thumb|230px|कापीसा प्रान्त में एक प्राथमिक विद्यालय thumb|230px|सर्दियों में कापीसा प्रांत में गश्त लगते अमेरिकी और अफ़्ग़ान सैनिक कापीसा (ps کاپيسا) अफ़्ग़ानिस्तान के ३४ प्रान्तों में से एक है।CIA - The World Factbook - Afghanistan https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/geos/af.html सी आइ ए 27 दिसम्बर 2011 अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20170920072213/https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/geos/af.html 20 सितंबर 2017 live यह देश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित है। कापीसा की राजधानी महमूद-ए-राक़ी (ur محمود راقی) नामक शहर है। इस प्रांत की आबादी ४,०६,२०० है और इसका क्षेत्रफल १,८४२ वर्ग किमी है।AREU "The Afghan Research Newsletter" Issue 25. April/May 2010 इतिहास कापीसा का सब से पहला ज़िक्र संस्कृत के प्रसिद्ध वैयाकरण पाणिनि की लिखाइयों में पाँचवी शताब्दी ईसापूर्व से मिलता है। उन्होंने कापीशी नामक नगर की चर्चा की और कहा की यह कापीसा राज्य की राजधानी है।अष्टाध्यायी, सूत्र ४:२.९९ उन्होंने एक कापीशयान नामक मदिरा का भी उल्लेख किया जो कापीसा से आती थी।अष्टाध्यायी, सूत्र ४:२.२९Dr S. Chattopadhyaya 1974: 58; India as Known to Panini, 1953, p 71, Dr V. S. Aggarwala; Foreign Elements in Ancient Indian Society, 2nd Century BC to 7th Century AD, 1979, p 86, Dr Uma Prasad Thapliyal. इस क्षेत्र के हिन्द-यवन (यूनानी) राज्यों के अपोलोदोतस प्रथम (Απολλόδοτος) और यूक्रातीदी (Ευκρατίδης) राजाओं के सिक्कों पर भी कापीसा का "काविशिये" नाम से उल्लेख पाया गया है।Notes on Indian coins and Seals, Part IV, E. J. Rapson in Journal of the Royal Asiatic Society of Great Britain & Ireland, 1905, p 784, (Royal Asiatic Society of Great Britain and Ireland). महाभारत में इस नगर में दास (गुलाम) रखने की प्रथा का भी वर्णन आता है। यहाँ के अंगूर (कापीशयानी द्राक्ष) और मदिरा (कापीशयानी मधु) का वर्णन कई प्राचीन भारतीय ग्रंथों में मिलता है।Cultural history of ancient India: a socio-economic and religio-cultural survey of Kapiśa and Gandhāra Jaya Goswami Agam Kala Prakashan, 1979 http://books.google.com/books?id=So4BAAAAMAAJ यहाँ पर पुरातन वस्तुओं की खोज में कई शीशे के बने मदिरा के बासन और मच्छली के रूप में बने प्याले मिले हैं।A Grammatical Dictionary of Sanskrit (Vedic), 1953, p 118, Dr Peggy Melcher, Vasudeva Sharana Agrawala, Surya Kanta, Jacob Wackernagel, Arthur Anthony Macdonell. लोग यहाँ के लगभग ४ लाख लोगों में से ८०% ताजिक हैं, जो एक प्रकार की फ़ारसी भाषा बोलते हैं। ८% पश्तो बोलने वाले पश्तून (पठान) लोग हैं। १०% पाशाई भाषा बोलने वाले लोग हैं। हज़ारा और नूरिस्तानी समुदाय के लोग भी यहाँ बसते हैं। व्यवसाय और अर्थव्यवस्था कापीसा के अधिकतर लोग कृषि में जुटे हुए हैं। केसर यहाँ की एक प्रमुख पैदावार है। हर नगर-बस्ती में एक साप्ताहिक मेला लगता है जिसमें व्यापार भी होता है और सामजिक मेल-मिलाप भी। इस प्रांत में अल-बेरुनी विश्विद्यालय (ur پوهنتون البیرونی, पोहन्तून अलबिरूनी) भी स्थित है। इन्हें भी देखें अफ़्ग़ानिस्तान सन्दर्भ 2 श्रेणी:कापीसा प्रान्त श्रेणी:अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना