411 REFERENCE · Wikipedia
शिकार (1968 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शिकार शिकार_(1968_फ़िल्म)_पोस्टर.JPG शिकार का पोस्टर आत्मा राम आत्मा राम शंकर-जयकिशन अबरार अलवीध्रुव चटर्जी धर्मेन्द्रआशा पारेखसंजीव कुमार वीके मूर्ति वाईजी च्वहण 1968 IND भारत हिन्दी
शिकार सन् 1968 में प्रदर्शित हिन्दी भाषा की रहस्यमयी रोमांचक फिल्म है। जिसमें धर्मेन्द्र, आशा पारेख, संजीव कुमार तथा जॉनी वॉकर मुख्य भूमिका में है।
संक्षेप
रात को घर लौटते समय अजय को एक दुर्घत्नाग्रस्त जीप दिखती है जिसमें किरण बेहोश पडी होती है। वह उसे अपने घर ले जाता है लेकिन सुबह होते ही किरण उसे बिना बताए वहाँ से चली जाती है। उसी दिन अजय को पुलिस इंस्पेक्टर राय से पता चलता है कि उसके मित्र नरेश माथुर का किसी ने खून कर दिया है। एक स्टेज शो के दौरान उसकी मुलाकात एक बार फिर किरण से होती है, जान-पहचान निकालने पर पता चलता है कि वह रिटायर्ड कमीश्नर शर्मा की बेटी है। खून की जांच पडताल में इंस्पेक्टर राय का संदेह नरेश की मंगेतर किरण पर जाता है, जो खून की रात नरेश से मिलने भी गई थी। कहानी के आगे बढने के साथ कई और रहस्यो से भी पर्दा उठता है।
चरित्र
अभिनेता भूमिका धर्मेन्द्र अजय सिंह आशा पारेख किरण संजीव कुमार पुलिस इंस्पेक्टर राय रहमान शर्मा हेलन वीरा बेला बोस महुआ जॉनी वॉकर तेजू मनमोहन रॉबी रमेश देव नरेश माथुर मृदुला रानी विमला देवी श्याम कुमार महुआ के पिता
संगीत
फ़िल्म के गीत हसरत जयपुरी ने लिखे है तथा संगीत शंकर-जयकिशन ने दिया है।
# गीत गायक 1 पर्दे में रहने दो आशा भोंसले 2 जबसे लगी तोसे नजरिया आशा भोंसले, लता मंगेश्कर 3 मैं अलबेली प्यार जताकर आशा भोंसले 4 हाए मेरे पास तो आ आशा भोंसले 5 मेरे सरकार मेरी आहों का असर महेन्द्र कपूर, कृष्णा काले 6 शिकार करने को आए मोहम्मद रफ़ी
रोचक तथ्य
यह फ़िल्म सन् 1968 में धर्मेन्द्र की दूसरी हिट फ़िल्म साबित हुई, उनकी अन्य हिट फ़िल्म आँखें भी इसी वर्ष प्रदर्शित हुई।
यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर गोल्डन जुबली साबित हुई।
निर्देशक आत्मा राम गुरु दत्त के बडे भाई थे।
नामांकन और पुरस्कार
फ़िल्म ने 16वें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार में विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार जीते।
श्रेणी उम्मीदवार परिणाम सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार संजीव कुमार सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार आशा भोंसले सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार जॉनी वॉकर सर्वश्रेष्ठ ध्वनि रचना पुरस्कार पी ठक्करसे सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार हेलन
बाहरी कड़ियाँ
0148841 शिकार
श्रेणी:1968 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:शंकर–जयकिशन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में