Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मानव श्रम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|द्वितीय विश्वयुद्ध, 1942 के दौरान टेक्सास में एक विमानकर्मी। मानव श्रम अथवा मजदूरी आशयपूर्वक की जाने वाली गतिविधि है जो लोग स्वयं, अन्य लोगों अथवा संगठनों की जरूरतों और इच्छाओं के अनुरूप काम करते हैं। अर्थशास्त्र में श्रम को मानवीय गतिविधि के रूप में देखा जा सकता है जो अर्थव्यवस्था में वस्तुओं और सेवाओं के लिए योगदान (उत्पादन के कारक के साथ) देता है। चाहे भुगतान के बदले हो या बिना भुगतान के, सभी मानव समाजों में श्रम मौजूद रहा है। शिकारी समूहों द्वारा प्राकृतिक संसाधनों को इकट्ठा करने के लिए ऐसी जटिल तकनीकी को अपनाते रहे हैं जिससे कृषि, औद्योगीकरण अथवा उत्तर-औद्योगिक समाज के भीतर शारीरिक या मानसिक कार्यों स्वतः संचालित कर सकें। किसी भी काम में सबसे सरल कार्यों को छोड़कर सभी के लिए विशिष्ट कौशल, उपकरण और अन्य संसाधनों की आवश्यकता होती है। उदाहरण के लिए सामान बनाने के लिए सामग्री की आवश्यकता होती है। मानवता ने श्रम समूहों के समन्वय के लिए विभिन्न संस्थायें विकसित की हैं जिसके उदाहरणों में सरकारी कार्यक्रम, गैर-लाभकारी संगठन और सहकारी समितियाँ एवं निगम शामिल हैं। इतिहास में संस्कृतियों और व्यक्तियों ने श्रम के प्रति दृष्टिकोण की एक विस्तृत परास व्यक्त की है। विषयपरक मतभेदों के अलावा एक संस्कृति औपचारिक व्यवसाय के माध्यम से कार्य भूमिकाओं की सामाजिक स्थिति को व्यवस्थित कर सकती है। इसमें विशिष्ट कार्य के एक अलग शीर्षक दिया जा सकता है जिसे लोगों के आजीविका के रूप में देखा जाता है। इतिहास में श्रम को समाज और राजनीति के अन्य पहलुओं के रूप में भी देखा जा सकता है जैसे शक्ति, वर्ग, परंपरा, अधिकार और विशेषाधिकारों का आपस में घनिष्ठता से जुड़ा होना। तदनुसार श्रम का विभाजन सामाजिक विज्ञान में एक प्रमुख विषय है जो अमूर्त अवधारणा और व्यक्तिगत संस्कृतियों की विशेषता है। श्रम व्यक्तिगत मानव खुशी और अस्तित्व के लिए खराब, अपमानजनक और खतरे के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। पॉल लाफार्ग की द राइट टु बी लेज़ी (आलसीपन का अधिकार), डेविड ग्रेबर की बुलशिट जॉब्स (बकवास नौकरी) अथवा बॉब ब्लैक की द अबोलिशन ऑफ़ वर्क (श्रम का उन्मूलन) जैसी पुस्तकों के अनुसार कुछ विद्वान श्रम के समालोचक रहे हैं और इसे पूरी तरह खत्म करने या कम करने की इच्छा व्यक्त करते रहे हैं।https://www.oxfordlearnersdictionaries.com/definition/english/work_1?q=Work Work Definition ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी 23 जनवरी 2025 सन्दर्भ https://www.merriam-webster.com/dictionary/work Work 12 जुलाई 2020 Merriam-Webster.com Dictionary Merriam-Webster 23 जनवरी 2025 https://www.merriam-webster.com/dictionary/labor Labor 12 जुलाई 2020 Merriam-Webster.com Dictionary Merriam-Webster 23 जनवरी 2025 http://webhome.auburn.edu/~johnspm/gloss/division_of_labor.phtml Division of labor Johnson Paul M 2005 A Glossary of Political Economy Terms Auburn University, Dept. of Political Science 23 जनवरी 2025 श्रेणी:रोज़गार श्रेणी:श्रम अर्थशास्त्र श्रेणी:समाजशास्त्रीय पारिभाषिकी