Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नेस्टोरियनवाद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|200px|इफिसुस की परिषद में नेस्टोरियस को उनके पद से हटाए जाने और उनके धार्मिक वस्त्र उतारे जाने का चित्रण। नेस्टोरियनवाद (Nestorianism) ईसाई धर्मशास्त्र और चर्च इतिहास में प्रयुक्त होने वाला एक शब्द है। इस शब्द का इस्तेमाल उन शिक्षाओं के समूहों के लिए किया जाता है जो आपस में जुड़ी तो हैं, लेकिन सैद्धांतिक रूप से अलग-अलग हैं। ये सभी द्विप्रकृतिवाद के दायरे में आती हैं। इस शब्द का पहला अर्थ क़ुस्तुंतुनिया के धर्मगुरु नेस्टोरियस (386–451 लगभग) के सिद्धांतों से जुड़ा है।मार्क व्हीलर Nestorianism https://www.catholic.com/magazine/print-edition/nestorianism catholic.com 10 सितम्बर 2026 en नेस्टोरियनवाद यह ईसा मसीह के स्वरूप का अध्ययन करने वाली धर्मशास्त्र की शाखा का एक धार्मिक सिद्धांत है। इसके अनुसार यीशु मसीह में दो अभिभाव (दैवीय और मानवीय) एक साथ मौजूद हैं।मेलिसा पेट्रूज़ेलो Nestorianism : Christian sect https://www.britannica.com/topic/Nestorianism ब्रिटानिका 10 सितम्बर 2026 en नेस्टोरियनवाद : ईसाई संप्रदाय नेस्टोरियस की शिक्षाओं को इफिसुस की परिषद (430–431) ने धर्म-विरोधी घोषित किया और उनकी निंदा की।Nestorianism https://www.monergism.com/nestorianism मोनर्जिज़्म 10 सितम्बर 2026 en नेस्टोरियनवाद नेस्टोरियनवादी उस परिषद और उसके बाद के परिषदों से निकले धार्मिक सिद्धांतों को नहीं मानते हैं। इस शब्द का दूसरा अर्थ बाद की उन धार्मिक शिक्षाओं से जुड़ा है जिन्हें पारंपरिक रूप से कैल्सेडोनियन लोग नेस्टोरियन कहते थे। ये उत्पत्ति, दायरे और शब्दावली में नेस्टोरियस की शिक्षाओं से भिन्न हैं। इतिहास thumb|right|200px|चीन में एक नेस्टोरियन चर्च की सातवीं या आठवीं सदी की दीवार पर बनी चित्रकारी इफिसुस की परिषद (431) में नेस्टोरियनवाद को धर्म-विरोधी करार दिया गया था। अर्मेनियाई चर्च ने कैल्सेडन की परिषद (451) को इसलिए अस्वीकार कर दिया क्योंकि उनका मानना ​​था कि कैल्सेडन की परिभाषा नेस्टोरियनवाद से बहुत मिलती-जुलती थी। दूसरी ओर, फ़ारसी नेस्टोरियनवादी चर्च ने पर्स-अर्मेनिया में नेस्टोरियनवाद के प्रसार का समर्थन किया। अर्मेनियाई चर्च और अन्य पूर्वी चर्चों ने नेस्टोरियनवाद के उदय को अपने चर्च की स्वतंत्रता के लिए खतरा माना। जॉर्जिया के राजकुमार पीटर द इबेरियन ने भी कैल्सेडन की मान्यताओं का कड़ा विरोध किया।क्रिज़िस्टोफ़ स्टॉपका Armenia Christiana 2016 यूजे प्रकाशक आर्मेनिया 9788323395553 https://books.google.co.in/books?id=eeq-DQAAQBAJ&pg=PA64&redir_esc=y#v=onepage&q&f=false 10 सितम्बर 2026 en आर्मेनिया क्रिस्चियन इन्हें भी देखें पुनर्बपतिस्मावाद मेनोवादी ईसाई धर्ममीमांसा यीशु का स्वर्गारोहण यीशु मसीह की सेवकाई यीशु मसीह का पुनरुत्थान सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Anabaptism नेस्टोरियनवाद http://www.nestorian.org/index.html नेस्टोरियन चर्च ऑफ़ द ईस्ट की अनौपचारिक वेबसाइट http://www.anchist.mq.edu.au/doccentre/Zayton.htm ज़ायटॉन (क्वानझोउ, दक्षिणी चीन) में मैनिचेन और नेस्टोरियन ईसाई अवशेष सैम लियू केन पेरी 10 सितम्बर 2026 मैक्वेरी यूनिवर्सिटी 19 जुलाई 2008 https://web.archive.org/web/20080719190544/http://www.anchist.mq.edu.au/doccentre/Zayton.htm dead मार्क डिकेंस चर्च ऑफ़ द ईस्ट 1999 10 सितम्बर 2026 ऑक्सस कम्युनिकेशन्स http://www.oxuscom.com/ch-of-east.htm https://web.archive.org/web/20110514111157/http://www.oxuscom.com/ch-of-east.htm 14 मई 2011 dead https://www.newadvent.org/cathen/10755a.htm नेस्टोरियस और नेस्टोरियनवाद कैथोलिक विश्वकोश श्रेणी:ईसाई धर्म श्रेणी:ईसा मसीह