Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मुना अबूसुलेमान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मुना अबूसुलेमान (जन्म-१६ मई १९७३), एक अरब और मुस्लिम मीडिया व्यक्तित्व हैं। वह अलवालीद बिन तलल फाउंडेशन Alwaleed Bin Talal Foundation के पूर्व संस्थापक महासचिव हैं और एमबीसी टीवी के सबसे लोकप्रिय सामाजिक कार्यक्रमों में से एक "कलम नवाएम" की सह-मेजबान हैं। अगस्त २०१३ में, मुना अबूसुलेमान को "सिलैटेक" Muna AbuSulayman joins Silatech Ambassadorship Program के वैश्विक राजदूत के रूप में घोषित किया गया था। thumb|मुना अबूसुलेमान एक सार्वजनिक और मीडिया व्यक्तित्व के रूप में, उन्होंने समाज के बारे में, पूर्व और पश्चिम के बीच के निर्माण पुलों के बारे में, महिला अधिकार, व सामुदायिक विकास, के बारे में बात की और लिखी है। २००४ में सु श्री मुना अबूसुलेमान को विश्व आर्थिक मंच द्वारा युवा नेता का नाम दिया गया था। इस क्षमता के कारण उन्हें बहुत बार आज के युवाओं की चुनौतियों से सम्बंधित विषयो पर बोलने के लिए भी आमंत्रित किया गया। २००७ में, वह एक सद्भावना राजदूत के रूप में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा नियुक्त होने के लिए सऊदी अरब की पहली महिला बनीं। २००९ में उन्हें दुनिया के "सबसे प्रभावशाली मुस्लिम" की लिस्ट में शामिल किया गया। सऊदी अरब की महिला की छवियों को तोड़ने के एक प्रयास में, सुश्री अबू सुलेमान विभिन्न दर्शकों तक पहुंचने में बहुत सक्रिय हैं और डेविस वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, जेद्दा आर्थिक फोरम, सी- १०० विश्व आर्थिक मंच, ब्रुकिंग इंस्टीट्यूशन कॉन्फ्रेंस और कई अन्य स्थानों पर उन्होंने अपने विचार व्यक्त किये हैं। पुरस्कार और मान्यता वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा युवा ग्लोबल लीडर (२००४) arabnews.com I Am Honored to Be Named as Young Global Leader: Muna AbuSulayman साऊदी संयुक्त राष्ट्र गुडविल एंबेसडर, यूएनडीपी (२००५) Muna AbuSulayman Appointed UNDP National Goodwill Ambassador क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में उनके उपलब्धियों के लिए मध्य पूर्व बिजनेसवमेन एंड लीडर अचीवमेंट अवार्ड (२००७) विश्व में ५०० सबसे प्रभावशाली मुसलमानों में से एक नामांकित (२००९) कोलिन मोर्ले पुरस्कार (२०१०) Muna AbuSulayman awarded the Colin Morley Award सन्दर्भ श्रेणी:मुस्लिम श्रेणी:सामाजिक कार्यकर्ता