Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अजय मित्र शास्त्री

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अजय मित्र शास्त्री महेन्द्र कुमार yes 1934 03 05 गुना,(मध्य प्रदेश) yes 2002 01 11 1934 03 05 भारतीय शिक्षाविद्, इतिहासकार,मुद्राशास्त्री 1957–2002 अजय मित्र शास्त्री (5 मार्च 1934 – 11 जनवरी 2002) भारत के एक शिक्षाविद, इतिहासकार, एवं मुद्राशास्त्री थे। वे नागपुर विश्वविद्यालय से सम्बद्ध रहे। आरम्भिक जीवन एवं शिक्षा अजय मित्र शास्त्री का ज्न्म 5 मार्च 1934 को गुना में हुआ था। उनका मूल नाम महेन्द्र कुमार था। उन्होंने चार वर्ष तक राजोर (फैजाबाद) और अयोध्या के गुरुकुलों में अध्ययन किया जहाँ उन्होंने आचार्य द्वारा सुझाए गये बहुत से नामों में से चुनकर अपना नाम "अजय मित्र" कर लिया।S. P. Gupta 2002 ix बाद में उन्होंने बाराँ (राजस्थान) में एक संस्कृत विद्यालय में प्रवेश लिया जहाँ उन्होंने मध्यमा परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने हिंदी भाषा में विशारद और साहित्य रत्न परीक्षा भी उत्तीर्ण की। इसके बाद, उन्होंने वाराणसी के सरकारी संस्कृत कॉलेज से शास्त्री की परीक्षा उत्तीर्ण की और अपने नाम के साथ "शास्त्री" उपाधि अपना ली। इसी दौरान उन्होंने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा भी उत्तीर्ण की। 1953 में उन्होंने काशी विद्यापीठ से समाजशास्त्र, इतिहास और राजनीति विज्ञान विशेषज्ञता के साथ शास्त्री की डिग्री प्राप्त की जो बी०ए० के समकक्ष समकक्ष है। 1957 में उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से प्राचीन भारतीय इतिहास और संस्कृति में मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की। व्यावसयिक जीवन 1957 में अजय मित्र शास्त्री नागपुर विश्वविद्यालय में प्राचीन इतिहास और संस्कृति विभाग में व्याख्याता बन गये। वहां उन्होंने 1962 में वराहमिहिर की बृहत्संहिता पर पीएचडी पूरी की। उन्होंने अपनी सेवानिवृत्ति तक नागपुर विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर कार्य किया, जिनमें व्याख्याता (1957-1965), रीडर (1965-1977) और प्रोफेसर (1977-1994) शामिल थे। 1980 में उन्हें को आँख की रेटिना के निकलने (डिटेचमेंट) की समस्या का सामना करना पड़ा और कई ऑपरेशन से गुजरना पड़ा। नागपुर के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. ईश्वरचंद्र और चेन्नई के नेत्र सर्जन डॉ० एस०एस० बद्रीनाथ ने उन्हें अपनी दृष्टि बचाने के लिए पढ़ना-लिखना पूरी तरह से बंद करने की सलाह दी। हालाँकि, शास्त्री इन गतिविधियों में लगे रहे और उन्होंने कई पत्रिकाओं का संपादन करने के अलावा कई किताबें और लेख भी लिखे। 11 जनवरी 2002 को उनका देहान्त हो गया। कृतियाँ https://books.google.com/books?id=RhVWAAAAYAAJ Ancient Indian Heritage, Varahamihira's India: Economy, astrology, fine arts, and literature अजय मित्र शास्त्री Varāhamihira Aryan Books International 1996 978-81-7305-082-4 https://books.google.com/books?id=Mf0MAQAAMAAJ Varāhamihira and his times अजय मित्र शास्त्री Kusumanjali Prakashan 1991 https://books.google.com/books?id=KQAbAAAAMAAJ India as seen in the Bṛhatsaṁhitā of Varāhamihira अजय मित्र शास्त्री Motilal Banarsidass 1969 9780896842212 https://books.google.com/books?id=zf-9tQEACAAJ India, as seen in the Kuṭṭanī-Mata of Dāmodaragupta अजय मित्र शास्त्री Motilal Banarasidass 1975 9780842609548 https://books.google.com/books?id=ezFuAAAAMAAJ Ancient North-East India: Prāgjyotisha : a Pan-India perspective, up to seventh century AD अजय मित्र शास्त्री Aryan Books International 2002 978-81-7305-219-4 https://books.google.com/books?id=eKTXAAAAMAAJ An Outline of Early Buddhism: A Historical Survey of Buddhology, Buddhist Schools & Sanghas Mainly Based on the Study of Pre-Gupta Inscriptions अजय मित्र शास्त्री Indological Book House 1965 https://books.google.com/books?id=vu0JAQAAIAAJ Coins and Early Indian Economy अजय मित्र शास्त्री Numismatic Society of India 1976 https://books.google.com/books?id=pw4aAAAAIAAJ Kauśāmbī Hoard of Magha Coins: A Study of the Magha Coinage Based on the Kauśāmbī Hoard अजय मित्र शास्त्री Nagpur University 1979 https://books.google.com/books?id=SVlmAAAAMAAJ Vākāṭakas: Sources and History अजय मित्र शास्त्री Aryan Books International 1997 978-81-7305-123-4 https://books.google.com/books?id=tZvpAAAAMAAJ The Age of the Vākāṭakas अजय मित्र शास्त्री Harman Publishing House 1992 978-81-85151-51-9 https://books.google.com/books?id=LRpuAAAAMAAJ The Age of the Sātavāhanas अजय मित्र शास्त्री Aryan Books International 1999 978-81-7305-158-6 https://books.google.com/books?id=S0puAAAAMAAJ The Sātavāhanas and the Western Kshatrapas: a historical framework अजय मित्र शास्त्री Dattsons 1998 978-81-7192-031-0 https://books.google.com/books?id=QZc9tAEACAAJ त्रिपुरी अजय मित्र शास्त्री Madhyapradeśa Hindī Grantha Akadamī 2009 https://books.google.com/books?id=Idd9i5nP160C&pg=PA47 Inscriptions of the Śarabhapurīyas, Pāṇḍuvaṁśins, and Somavaṁśins (Part I and II) अजय मित्र शास्त्री Motilal Banarsidass 1995 9788120806351 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ The Sātavāhanas and the Western Kshatrapas : a historical framework प्रो० अजय मित्र शास्त्री का भारतीय इतिहास पर व्याख्यान श्रेणी:बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र श्रेणी:२००२ में निधन श्रेणी:1934 में जन्मे लोग