Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बालावाली

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बालावाली बालावाली रेलवे स्टेशन हिंदी गाँव India Uttar Pradesh#India right Location in Uttar Pradesh, India 29.6278217 N 78.1127863 E inline,title Country भारत राज्य उत्तर प्रदेश जनपद बिजनौर दयाराम सिंह भामड़ा Metric 244 auto भाषा Official हिंदी IST +5:30 246723 निकटतम शहर बिजनौर बालावाली गंगा नदी पर बने रेलवे पुल के पास भारत के उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद का एक छोटा सा गांव है। बालावली उत्तर रेलवे का रेलवे स्टेशन (BLW) भी है। रेलवे पुल thumb|right|गंगा नदी पर 1888 में बना बालावाली रेलवे पुल बालावाली के निकट गंगा नदी पर लोहे का कैंचीनुमा पुल 1888 ब्रिटिश काल में 27 लाख 94 हजार रुपये की लागत से बनाया गया था। यह लौह रेल पुल रेल यातायात संचालित करने के लिए प्रयोग किया जाता था, पुल के अधिक पुराना हो जाने के कारण वर्ष 2001 में रेलवे ने इस पुल से रेलों का संचालन बंद कर दिया। रेलों के संचालन के लिए एक नया डबल रेल पुल (840 मीटर लम्बाई) पुराने लोहे के पुल के निकट ही उत्तर दिशा की ओर रेलवे द्वारा बना दिया गया। अब ट्रेनें नए पुल से चल रही हैं। लगभग 130 वर्षीय रेलवे पुल को वर्ष 2016 से सड़क यातायात के लिए खोल दिया गया। यह रेलवे पुल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सीमा का एक भूमि चिह्न भी है, जोकि दोनों राज्यों को आपस में जोड़ता है। सड़क परिवहन के लिए पुराने रेलवे पुल का उपयोग किया जाने लगा है तथापि सड़क परिवहन के लिए एक अन्य नया पुल इस पुराने पुल के दक्षिण में निर्माणधीन है जिसकी वर्ष 2020 तक चालू होने की सम्भावना है। कैंचीनुमा लोहे के पुल के बारे में कहा जाता है कि यह गंगा नदी पर बनाया हुआ पहला रेल पुल है। बाहरी कड़ियाँ pincode.net News from Balawali दूसरी पारी को तैयार हुआ पुराना बालावाली रेलवे पुल https://web.archive.org/web/20241223165617/https://www.jagran.com/uttar-pradesh/bijnor-15221361.html 23 दिसंबर 2024 श्रेणी:भारत के गाँव श्रेणी:उत्तर प्रदेश के गाँव श्रेणी:बिजनौर ज़िले के गाँव