411 REFERENCE · Wikipedia
रेडियो दूरदर्शक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|१०० मीटर का रेडियो दूरदर्शक
रेडियो दूरदर्शक या रेडियो दूरदर्शी (Radio telescope) एक प्रकार का दिशिक रेडियो ऐण्टेना (directional radio antenna) है जो रेडियो खगोलिकी के क्षेत्र में काम आता है। प्रायः ये परवलीय (पैराबोलिक) आकार के विशाल ऐण्टेना होते हैं जो अकेले या समूह (array) में प्रयुक्त होते हैं। इसी तरह के ऐण्टेना कृत्रिम उपग्रहों को ट्रैक करने तथा उनसे डेटा प्राप्त करने के लिए भी किया जाता है। रेडियो दूरदर्शक प्रकाशीय दूरदर्शक से इस मामले में अलग हैं कि ये विद्युतचुम्बकीय विकिरण के रेडियो आवृत्ति वाले भाग में काम करते हैं न कि 'ड्रिष्य प्रकाश' वाले भाग में। रेडियो वेधशालाएँ प्रायः आबादी वाले स्थानों से बहुत दूर लगायी जाती हैं ताकि रेडियो, टीवी, रैडार आदि का व्यतिकरण (इंटरफेरेम्स) वहाँ कम से कम हो।http://www.csiro.au/files/files/pbhq.rtf संग्रहीत प्रति 23 जून 2015 https://web.archive.org/web/20080824003225/http://www.csiro.au/files/files/pbhq.rtf 24 अगस्त 2008 dead
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:रेडियो खगोलशास्त्र