Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हाल की घटनाएँ दिसंबर २००७

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रविवार, 30 दिसंबर, 2007: बेनजीर भुट्टो के 19 वर्षीय पुत्र बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) का अध्यक्ष और उनके पति आसिफ अली जरदारी को सह-अध्यक्ष बनाया गया। रविवार, 30 दिसंबर, 2007: प्रेम कुमार धूमल ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप मे शपथ ली। शनिवार, 29 दिसंबर, 2007: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में 337 रनों से हरा दिया। शुक्रवार, 28 दिसंबर, 2007: हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया। गुरुवार 27 दिसंबर, 2007: पाकिस्तान में एक आत्मघाती हमले के दौरान पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमन्त्री बेनज़ीर भुट्टो की हत्या कर दी गई। बुधवार 26 दिसंबर, 2007: भारतीय पुलिस सेवा की पहली महिला अधिकारी किरण बेदी के सेवानिवृति के आवेदन को सरकार ने मंजूर कर लिया। मंगलवार 25 दिसंबर, 2007: गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। सोमवार 24 दिसंबर और मंगलवार 25 दिसंबर 2007 को ईसाई समुदाय क्रिसमस (बड़ादिन) उत्सव मना रहे हैं। विकिपीडिया कि ओर से आप को शुभ क्रिसमस! शुक्रवार, 21 दिसंबर, 2007: पाकिस्तान में पेशावर के निकट हुए एक आत्मघाती बम हमले में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई। गुरुवार, 20 दिसंबर, 2007: सियोल, उद्योगपति से राजनीति में उतरे, टे ग्रैंड नेशनल पार्टी के उम्मीदवार श्री ली म्युंग बाक भारी बहुमत के साथ कोरिया गणराज्य के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं। मंगलवार, 18 दिसंबर, 2007: प्रमोद महाजन की हत्या के अभियुक्त प्रवीण महाजन को मुंबई के एक सत्र न्यायलय ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। शनिवार, 15 दिसंबर, 2007: पाकिस्तान में राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने आपातकाल हटा लिया है। सरकारी मीडिया ने इस बात की पुष्टि की है कि कि संविधान और जनता के मौलिक अधिकार बहाल हो गए हैं। रविवार, 9 दिसंबर, 2007: समकालीन कविता में प्रगतिशील त्रयी की अंतिम कड़ी त्रिलोचन का आज शाम गाज़ियाबाद में निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। सोमवार, 3 दिसंबर, 2007: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पार्टी युनाइटेड रशिया को संसदीय चुनावों में पूर्ण बहुमत मिल गया है। इन्हें भी देखें हाल की घटनाएँ श्रेणी:हाल की घटनाएँ चित्र:https://web.archive.org/web/20160829044247/https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Australia_vs_India.jpg ऑस्ट्रेलिया और भारत