Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

उप्रेती

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

उप्रेती (उच्च कुलीन ब्राह्मण) मुख्यतः भारत के उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ क्षेत्र में रहने वाले उच्च कुलीन ब्राह्मण हैं ।अगस्त 2019 इस समुदाय के लोग, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, सिक्किम, आसाम, नेपाल और भूटान,में भी रहते हैं। अपनी परम्पराओं के अनुसार, ये शैव सम्प्रदाय के अनुयायी हैं, जो भगवान शिव को अपना आराध्य मानते हैं। इतिहास बद्री दत्त पाण्डेय अपनी पुस्तक कुमाऊं के इतिहास में लिखते हैं कि कान्यकुब्ज ब्राह्मण शम्भु शर्मा काली कुमाऊं क्षेत्र में आए तथा उप्रेडा गांव में बस गए। इस प्रकार इनके वंशज उप्रेती कहलाए। तथा चन्द राजाओं के यहां पर राजपुरोहित,राजमंत्री,दीवान,आदि उच्च पदों पर सम्मानित रहे। दूसरी ओर पंडित रामदत्त ज्योतिर्विद बताते हैं कि कुमाऊं में मण कोटि राजाओं के समय शिव प्रसाद वाजपेई उनके यहां आए उनकी विद्वता के प्रतिरूप राजा ने उन्हें राजपुरोहित बनाया और उप्रेत्याड़ा गांव जागीर में देकर विनायपूर्वक रोक लिए । इस प्रकार राजा के उप(समीप) रहने के कारण इनके वंशज उप्रेती कहलाए। वर्तमान में ये लोग कुमाऊं के साथ अनेक अन्य स्थानों में भी निवास कर रहे हैं। People of India Uttar Pradesh Volume XLII Part Three edited by A. Hasan & J. C. Das Part Three pages 1545 to 1549 Manohar Publications विख्यात उप्रेती निखिल उप्रेती (नेपाली चलचित्र अभिनेता) मोहन उप्रेती (भारतीय नाट्यकार एवं रंगमंच कलाकार) रामप्रकाश उप्रेती (वरिष्ठ अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग) इन्हें भी देखें कुमाऊँ मण्डल कुमाऊँनी भाषा कुमाऊँनी लोग कुमाऊँ रियासत गढ़वाल रियासत उत्तराखंड राज्य सन्दर्भ श्रेणी:उपनाम श्रेणी:भारतीय उपनाम श्रेणी:उत्तराखण्ड के लोग