411 REFERENCE · Wikipedia
बेगूँ किसान आंदोलन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बेगूँ किसान आंदोलन चित्तौड़गढ़ में सन 1921 में आरम्भ हुआ। इसकी शुरूआत बेगार प्रथा के विरोध के रूप में हुई थी। आंदोलन की शुरूआत रामनारायण चैधरी ने की, बाद में इसकी बागड़ोर विजयसिंह पथिक ने सम्भाली थी। इस समय बेगूँ के ठाकुर अनुपसिंह थे।
1922 में अनुपसिंह और राजस्थान सेवा संघ के मंत्री विजय सिंह पथिक के मध्य एक समझौता हुआ जिसे 'बोल्सेविक समझौते' की संज्ञा दी गई। यह संज्ञा किसान आंदोलन के प्रस्तावों के लिए गठित ट्रेन्च आयोग ने दी थी।
13 जुलाई 1923 को गोविन्दपुरा गांव में किसानों का एक सम्मेलन हुआ, सेना के द्वारा किसानों पर गोलियाँ चलाई गयी। जिसमें रूपाजी धाकड़ और कृपाजी धाकड़ नामक दो किसान शहीद हुए। अन्त में बेगार प्रथा को समाप्त कर दिया गया। यह आन्दोलन विजयसिंह पथिक के नेतृत्व में समाप्त हुआ था।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
राजस्थान के किसान आंदोलन
श्रेणी:कृषक आन्दोलन
श्रेणी:किसान आंदोलन