Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अनामुडी शोला राष्ट्रीय उद्यान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|अनामुडी शोला राष्ट्रीय उद्यान का दृश्य अनामुडी शोला राष्ट्रीय उद्यान II इडुक्की ज़िला, केरल, भारत 7.5 वर्ग किलोमीटर 2003 अनामुडी शोला राष्ट्रीय उद्यान भारत के केरल राज्य के इडुक्की ज़िले में पश्चिमी घाट के किनारे स्थित एक संरक्षित क्षेत्र है। यह राष्ट्रीय उद्यान मन्नावन शोला, इदिवारा शोला और पुल्लार्डी शोला से मिलकर बना है और इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 7.5 वर्ग किलोमीटर है। दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी अनामुडी के नाम पर इस उद्यान का नाम रखा गया है। पारितंत्र की सुरक्षा के लिए 2003 में इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया।Anamudi Shola National Park https://nationalparktravel.in/all-national-parks/kerala-6-national-parks/anamudi-shola-national-park-a-comprehensive-guide/ 2 सितम्बर 2026 6 जनवरी 2025 अनामुडी शोला राष्ट्रीय उद्यान भूगोल यह राष्ट्रीय उद्यान मथिकेत्तन शोला राष्ट्रीय उद्यान, एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, पंपादुम शोला राष्ट्रीय उद्यान, चिन्नार वन्यजीव अभयारण्य से घिरा हुआ है। अनामुडी शोला राष्ट्रीय उद्यान का प्रबंधन केरल वन्यजीव और वन विभाग तथा मुन्नार वन्यजीव विभाग करते हैं साथ ही एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, मथिकेत्तन शोला राष्ट्रीय उद्यान, चिन्नार वन्यजीव अभयारण्य, पम्बाडुम शोला राष्ट्रीय उद्यान और कुरिंजीमाला अभयारण्य जैसे अन्य राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य भी इसमें शामिल हैं।Anamudi Shola National Park https://munnarinfo.in/61510/anamudi-shola-national-park मुन्नारइन्फो 2 सितम्बर 2026 अनामुडी शोला राष्ट्रीय उद्यान यह राष्ट्रीय उद्यान अनामलाई उप-क्लस्टर का हिस्सा है और इसे यूनेस्को के विश्व धरोहर कार्यक्रम के तहत विश्व धरोहर स्थल का दर्जा देने के लिए नामित किया गया।Anamudi Shola National Park http://www.ecoinfoindia.org/lldb_anamudi_np.php इको-इनफॉर्मेटिक्स सेंटर 2 सितम्बर 2026 अनामुडी शोला राष्ट्रीय उद्यान 5 मई 2009 https://web.archive.org/web/20090505205338/http://www.ecoinfoindia.org/lldb_anamudi_np.php bot: unknown जैव विविधता इस उद्यान में जीव-जंतु और वनस्पति की प्रजातियां बड़ी संख्या में पायी जाती हैं। इसमें कुछ दुर्लभ प्रकार के पौधे और प्रजातियाँ पाई जाती हैं जो और कहीं नहीं मिलतीं। यह उद्यान पेड़-पौधों और जानवरों की जंगली प्रजातियों को सुरक्षित और आरामदायक आवास प्रदान करता है। यहाँ के समृद्ध वन्यजीवों में हाथी, बाघ, नीलगिरि तहर, गौर, चीतल, सांभर, हनुमान लंगूर, स्लॉथ रीछ आदि शामिल हैं। इन्हें भी देखें वायनाड वन्य अभयारण्य पेप्पारा वन्य अभयारण्य अगसत्यमला संरक्षित जैवमंडल नेय्यार वन्य अभयारण्य सन्दर्भ श्रेणी:केरल के संरक्षित क्षेत्र श्रेणी:आईयूसीएन श्रेणी II श्रेणी:राष्ट्रीय उद्यान श्रेणी:इडुक्की ज़िले का भूगोल