411 REFERENCE · Wikipedia
पृथ्वीराज कपूर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पृथ्वीराज कपूर Prithviraj Kapoor portrait 1929.jpg yes 1906 11 3 समुंद्री, फैसलाबाद, पंजाब (ब्रिटिश भारत), अब पाकिस्तान का पंजाबhttp://www.indiamarks.com/prithviraj-kapoor-to-kareena-kapoor-and-ranbir-kapoor/ Prithviraj Kapoor to Kareena Kapoor and Ranbir Kapoor 6 अगस्त 2017 https://web.archive.org/web/20170805085551/http://www.indiamarks.com/prithviraj-kapoor-to-kareena-kapoor-and-ranbir-kapoor 5 अगस्त 2017 deadhttp://www.britannica.com/EBchecked/topic/311774/Prithviraj-Kapoor Prithviraj Kapoor (Indian actor) - Encyclopædia Britannica Britannica.com 2013-02-04 2017-08-06 https://web.archive.org/web/20131003040257/http://www.britannica.com/EBchecked/topic/311774/Prithviraj-Kapoor 3 अक्तूबर 2013 live yes 1972 5 29 1906 11 3 मुंबई, महाराष्ट्र, भारत अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, लेखक रामसरनी मेहरा (1923–1972) 3 (राजकपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर) देखें कपूर परिवार पद्म भूषण (1969) 1927–1971
पृथ्वीराज कपूर (3 नवंबर 1906 - 29 मई 1972) हिंदी सिनेमा जगत एवं भारतीय रंगमंच के प्रमुख स्तंभों में गिने जाते हैं। पृथ्वीराज ने बतौर अभिनेता मूक फ़िल्मो से अपना करियर शुरू किया। उन्हें भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) के संस्थापक सदस्यों में से एक होने का भी गौरव हासिल है। पृथ्वीराज ने सन् 1944 में मुंबई में पृथ्वी थिएटर की स्थापना की, जो देश भर में घूम-घूमकर नाटकों का प्रदर्शन करता था। इन्हीं से कपूर ख़ानदान की भी शुरुआत भारतीय सिनेमा जगत में होती है।
1972 में उनकी मृत्यु के पश्चात उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी नवाज़ा गया। पृथ्वीराज कपूर को कला क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा सन १९६९ में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
पृथ्वीराज ने पेशावर पाकिस्तान के एडवर्ड कालेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने एक साल तक कानून की शिक्षा भी प्राप्त की जिसके बाद उनका थियेटर की दुनिया में प्रवेश हुआ। 1928 में उनका मुंबई आगमन हुआ। कुछ एक मूक फ़िल्मों में काम करने के बाद उन्होंने भारत की पहली बोलनेवाली फ़िल्म आलम आरा में मुख्य भूमिका निभाई।
जीवन परिचय
सबसे पहले इन्हें राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया था बाद में इन्होंने उसे छोड़ दिया
फिल्म व्यवसाय
भुषण[1969],दादा साहेब फाल्के पुरूस्कार[1972]
विरासत
कपूर ख़ानदान
कुछ फ़िल्में
कल आज और कल (1971)
प्यार किया तो डरना क्या (1963)
मुग़ल-ए-आज़म (1960)
आवारा (1951 फ़िल्म)
सिकंदर (1941) फ़िल्म
विद्यापति (1937)
आलमआरा (1931 फ़िल्म)
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
पृथ्वीराज जी के कुछ स्मृति-चित्र ! - मंगलमूर्त्ति
श्रेणी:1906 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९७२ में निधन
श्रेणी:पद्म भूषण सम्मान प्राप्तकर्ता
श्रेणी:हिन्दी अभिनेता
श्रेणी:दादासाहेब फाल्के पुरस्कार विजेता