411 REFERENCE · Wikipedia
निकेरी जिला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
निकेरी जिला Suriname-Nickerie.png नियूव-निकेरी 5,353 36,611 2004 6.8 रिसॉर्ट 5
निकेरी सूरीनाम का जिला है, यह देश के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। इसकी उत्तरी सीमा अटलांटिक महासागर, पूर्वी सीमा कोर्निये, दक्षिणी सीमा सिपेलिविनी तथा पश्चिमी सीमा गयाना के साथ लगती है। जिले की राजधानी नियूव-निकेरी है जो देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।
सूरीनाम और पड़ोसी राष्ट्र गयाना के सम्बंध हमेशा से ही तनावपूर्ण रहें हैं। निकेरी से गयाना की लगती सीमा पर दोनों देशो के बीच कभी-कभी छिटपुट लड़ाईयां भी हो जाती हैं। निकेरी की आबादी में हिंदुस्तानी, जावा, क्रियोल, चीनी और पुर्तगाली मूल के लोग शामिल हैं।
2004 में जनगणना के अनुसार जिले की आबादी 36,611 है। इसका कुल क्षेत्रफल 5,353 वर्ग किलोमीटर तथा घनत्व 6.8 प्रति वर्ग किलोमीटर है। आबादी के मामले में यह देश का तीसरा सबसे बड़ा तथा क्षेत्रफल अनुसार चौथा सबसे बड़ा जिला है। निकेरी में पाँच रिसॉर्ट हैं।
5 46 02 N 56 52 13 W region:SR-NI_type:adm1st title
श्रेणी:सूरीनाम के जिले