411 REFERENCE · Wikipedia
ऐक्विटेन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आकितेन Blason de l'Aquitaine et de la Guyenne.svg Rimex-France location Aquitaine.svg Flag of Aquitaine.svg बोर्दो 41308 3150890 INSEE 2008 6th 85.9 2007 http://www.insee.fr/fr/themes/document.asp?reg_id=4&ref_id=14040 Insee - Économie - Le PIB aquitain progresse de 2,7 % en 2007, plus qu’au niveau national Insee.fr fr https://web.archive.org/web/20130207075949/http://www.insee.fr/fr/themes/document.asp?reg_id=4&ref_id=14040 7 फ़रवरी 2013 live aquitaine.fr एलेन रौस्सेट पीएस 5 दोर्दोन्य जिराण्डे लैंडेस लूत-et-Garonne पिरेने-अतलांतिक FR61 FR-B
ऐक्विटेन (Aquitaine) फ्रांस के २७ प्रभागों में से एक है।
परिचय
यह फ्रांस के दक्षिण-पश्चिम भाग में स्थित एक नीची भूमिवाला प्रदेश है, जिसमें शाराँत, गारौं तथा आदूर घाटियाँ समिलित हैं। यह ऊबड़ खाबड़ त्रैकोणिक मैदान है, जो पूर्व की ओर ऊँचा होता हुआ मध्य पठार हो गया है। यह प्रदेश भूमध्यसागर तटीय प्रदेश के कारकार्सो के सँकरे द्वार द्वारा मिला हुआ है, जो मध्य पठार तथा पिरेनीज़ के मध्य में स्थित है; उत्तर-पूर्व में पेरिस द्रोणी से प्वातू के द्वार द्वारा संबंधित है। ऐक्विटेन का अधिकतर भाग दोमट का मैदान है, लेकिन शाराँत द्रोणी चूने के पत्थरवाला क्षेत्र है। ऐक्विटेन का तट काफी सीधा है, जो बालुकनिर्मित ऐसे टीलों से भरा है जिनके पृष्ठभाग में खारी झीलें बन गई हैं। केवल भेड़ों के चरागाहों के अतिरिक्त यह तटीय क्षेत्र बेकार है, परंतु कुछ वर्षो से इस क्षेत्र को उपजाऊ बनाने के बहुतेरे प्रयोग किए गए हैं और थोड़ी बहुत सफलता भी मिली है। दलदली भूमि का पानी सुखा दिया गया है और चीड़ इत्यादि के कोणधारी वृक्ष लगाए गए हैं जिससे बालू का बढ़ाव रुका रहे। ये वृक्ष अब सरकार के लिए आमदनी के अच्छे साधन हो गए हैं; इनसे पर्याप्त मात्रा में तारपीन का तेल, लकड़ी इत्यादि प्राप्त की जाती है।
एताँ दि पारेंती के समीप मिट्टी का तेल प्राप्त हुआ है। इसके और दक्षिण में प्राकृतिक गैस एवं गंधक भी पाया जाता है।
अच्छे तापक्रम एवं अच्छी वर्षा के कारण ऐक्विटेन उन्नतिशील कृषि-प्रदेश है। शाराँत की घाटी अपने गेहूँ तथा अंगूरों के लिए प्रसिद्ध है; यहाँ ब्रांडी (कोन्यैक) तथा हलकी मदिराएँ बनाई जाती हैं। गारौं की घाटी में मकई, तंबाकू और गेहूँ का उत्पादन होता है। यह प्रदेश फ्रांस में मदिरा निर्मित करनेवाला प्रमुख क्षेत्र है। यहाँ की क्लैरेट शराब प्रसिद्ध है।
ऐक्विटेन के मुख्य नगर बोर्डो, तूलूज़, तथा कारकासौं हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी:फ़्रांस