Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ग्रीनलैण्ड हिमचादर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ग्रीनलैण्ड हिमचादर Greenland ice sheet AMSL thickness map-en.svg ग्रीनलैण्ड का मानचित्र, जिसमें हिम की गहराईयाँ दर्शाई गई हैं। GISP2 द्वारा नामांकित स्थान पर ३ किमी से भी अधिक बर्फ़ की मोटाई मापी गई। 224 1710000 km2 mi2 on 2400 km mi on 1100 km mi on 2000 - 3000 m ft on हिमचादर 76.7 -41.2 GL 2400 ग्रीनलैण्ड हिमचादर (Greenland ice sheet) ग्रीनलैण्ड के ८०% भूभाग पर विस्तृत एक हिमचादर है। इसका कुल फैलाव १७,१०,००० वर्ग किमी पर है। अंटार्कटिक हिमचादर के बाद यह पृथ्वी का दूसरा सबसे बड़ा हिम का विस्तार है।Encyclopaedia Britannica. 1999 Multimedia edition. यह हिमचादर उत्तर-दक्षिण दिशा में २,४०० किमी तक फैली हुई है, जबकि इसकी सर्वाधिक चौड़ाई इसकी उत्तरी हिस्से में ७७° उत्तर के रेखांश (लैटिट्यूड) पर १,१०० किमी है। बर्फ़ की औसत ऊँचाई २,१३५ मीटर (७,००५ फ़ुट) है। हिमचादर में जमा बर्फ़ की तहों की मोटाई अधिकतर स्थानों में २ किमी से अधिक है और अपने सबसे मोटे भाग में ३ किमी से भी ज़्यादा है। ग्रीनलैण्ड हिमचादर के अलावा ग्रीनलैण्ड में अन्य हिमसमूह भी हैं - अलग-थलग हिमानियाँ (ग्लेशियर) और छोटी बर्फ़ की टोपियाँ कुल मिलाकर ७६,००० अए १,००,००० वर्ग किमी के बीच के क्षेत्रफल पर इस मुख्य हिमचादर की बाहरी सीमाओं पर फैली हुई हैं। अगर इस हिमचादर में क़ैद पूरा २८,५०,००० घन किमी जल पिघलाया जाए तो पूरे विश्व के सागरों की सतह औसत ७.२ मीटर (२४ फ़ुट) बढ़ जाएगी।Climate Change 2001: The Scientific Basis. Contribution of Working Group I to the Third Assessment Report of the Intergovernmental Panel on Climate Change (IPCC) [Houghton, J.T.,Y. Ding, D.J. Griggs, M. Noguer, P.J. van der Linden, X. Dai, K. Maskell, and C.A. Johnson (eds.)]. Cambridge University Press, Cambridge, United Kingdom and New York, NY, USA, 881pp. https://web.archive.org/web/20071216235037/http://www.grida.no/climate/ipcc_tar/wg1/412.htm#tab113 16 दिसंबर 2007 , https://web.archive.org/web/20060210082956/http://www.grida.no/climate/ipcc_tar/wg1/418.htm 10 फ़रवरी 2006 , and https://web.archive.org/web/20170119092619/http://www.grida.no/climate/ipcc_tar/wg1/432.htm#fig1116 19 जनवरी 2017 . इन्हें भी देखें हिमचादर अंटार्कटिक हिमचादर सन्दर्भ श्रेणी:ग्रीनलैण्ड की हिमानियाँ श्रेणी:हिमचादरें