411 REFERENCE · Wikipedia
रावत पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मानसरोवर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रावत सीनियर सेकेंडरी स्कूल जयपुर, राजस्थान Jaipur Rajasthan India राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड श्री बी.एस. रावत श्रीमती सुषमा चौहान श्री हेमेन्द्र रावत & श्री नरेंद्र सिंह रावत Mont to 12th Hindi Private 1997 www.rawatschoolmansarovar.com
रावत पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मानसरोवर, रावत एजुकेशनल ग्रुप की प्रमुख शाखाओ में एक है। यह विद्यालय हिंदी माध्यम विद्यालयों में एक प्रमुख स्थान रखता है। https://en.wikipedia.org/wiki/Rawat_Educational_Groupसितंबर 2021 InternetArchiveBot
एक परिचय
रावत पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूलhttp://www.rawatschoolmansarovar.com/ संग्रहीत प्रति 22 मई 2017 https://web.archive.org/web/20170606001020/http://www.rawatschoolmansarovar.com/ 6 जून 2017 dead मानसरोवर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय है जिसका मूल उद्देश्य संस्कार युक्त शिक्षा को विद्यार्थियों तक पहुँचाना है। गत 19 वर्षो से शैक्षणिक क्षेत्र में विद्यालय ने अपनी उत्कृष्टता को सिद्ध किया है। इसके अतिरिक्त सह-शैक्षणिक क्षेत्र में भी विद्यालय ने अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है।
इतिहास
अंगूठाकार|272x272पिक्सेल|रावत पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परिसर
रावत पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मानसरोवर की स्थापना सन 1997 में हुई। यह विद्यालय रावत एजुकेशनल ग्रुप का एक विस्तृत रूप है जिसे ग्रुप के चेयरमैन श्री बी. एस. रावत द्वारा स्थापित किया गया। विद्यालय में वाणिज्य, कला एवं विज्ञानं संकाय उपलब्ध है। यह राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त है। वर्तमान में विद्यालय में लगभग 2500 विद्यार्थी अध्ययनरत है। यह शैक्षणिक उत्कृष्टता का ही प्रमाण है कि प्रतिवर्ष विद्यार्थी योग्यता सूची में स्थान प्राप्त करते हैं। जैसा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में गतिविधियों का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है, विद्यालय नृत्य, संगीत, कला एवं खेलो के क्षेत्र में अपनी एक विशेष पहचान बनाए हुए हैं। विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना विद्यालय का मुख्य ध्येय है।
विद्यालय परिसर
विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के अध्ययन एवं गतिविधियों के समुचित संचालन हेतु समुचित कक्षाएँ, प्रयोगशालाएँ, पुस्तकालय, कंप्यूटर प्रयोगशाला, संगीत कक्ष, नृत्य कक्ष इत्यादि सम्मिलित है। विद्यालय का सम्पूर्ण वातावरण विद्यार्थियों के समुचित अध्ययन के उपयुक्त है। http://rawatedu.com/ संग्रहीत प्रति 22 मई 2017 https://web.archive.org/web/20170511015217/http://www.rawatedu.com/ 11 मई 2017 dead
सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ
विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के समुचित विकास के लिए विद्यालय द्वारा समय-समय पर सह-शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। विभिन्न प्रतिस्पर्धाओ के आयोजन द्वारा विद्यार्थियों में आत्म विश्वास का निर्माण एवं उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए अवसर उपलब्ध कराया जाता है। विद्यार्थियों द्वारा ऐतिहासिक स्थलों पर किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में समृद्धिशाली भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के प्रति आदर भाव उत्पन्न करते हैं। अतः विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना उनमे अपनी पुरातन परम्पराओ के प्रति सम्मान उत्पन्न करना है।
स्थान
नीलम पथ, मानसरोवर, जयपुर, राजस्थान
Reference