411 REFERENCE · Wikipedia
२२ मई
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right
22 मई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 142वॉ (लीप वर्ष में 143 वॉ) दिन है। साल में अभी और 223 दिन बाकी है।
प्रमुख घटनाएँ
१४२०- आस्ट्रिया और सीरिया से यहूदियों को निकाला गया।
१५४५ - कालिंजर दुर्ग के अधिकार हेतु चन्देलों से युद्ध करते हुए शेरशाह सूरी की उक्का नामक आग्नेयास्त्र (तोप) से निकले गोले के दुर्ग की दीवार से टकराकर वापस सूरी पर गिरकर फटने से मृत्यु हुई थी।
१८०५- गवर्नर जनरल लार्ड वेलेजली ने एक आदेश के तहत दिल्ली के मुगल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की।
१९१५- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1947-
ट्रूमन दस्तावेज पर हस्ताक्षर किया गया जिसमें अमेरिका ने शित युद्ध में तुर्की और युनान की सहायता के लिए 400 मिलियन डालर का प्रावधान किया गया था।
चार्ल्स डिकिंसके उपन्यास पर बनी डेविड लिंस की फिर्म ग्रेट एक्सपेक्टेशन्स अमेरिका में प्रदर्शित हुई। समीक्षक इसे डिकिंस के उपन्यासों पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म मानते हैं।
१९४९- पश्चिम जर्मनी संविधान को अंगीकार करने के बाद औपचारिक रूप से अस्तित्व में आया।
१९७७- बेनिन ने संविधान को अंगीकार किया।
१९८४- बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी।
२००९- भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति रोह मू ह्यून ने अपने घर के नजदीक पहाडिय़ों से छलांग लगाकर आत्महत्या की।
2010-
सैन डियागो (अमेरिका) के डा. क्रेग वेंटर के नेतृत्व वाली वैज्ञानिकों की 24 सदस्यीय टीम ने प्रयोगशाला में कृत्रिम जीवन बनाने में सफलता पाई।
पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर प्रांत में मीरानशाह से 25 किलोमीटर दूर मोहम्मद खेल गाँव में आतंकवादियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले एक परिसर पर अमेरिकी ड्रोन हमले में दो विदेशियों सहित 10 तालिबान आतंकी मारे गए।
मध्य इराक के खालेस शहर के बाजार में हुए कार बम धमाके में 23 लोग मारे गए और 55 अन्य घायल हो गए।
जन्म
1772, राजा राममोहन राय भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत और आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है।
1922- क्वीन मार्टिन, अमेरिकी टेलीविजन निर्माता (मृ. 1987)
1987 - नोवाक जोकोविच - टेनिस खिलाड़ी
1900 -देवदास गांधी, मोहनदास करमचंद गांधी के सबसे छोटे पुत्र।
1911 - साहू शांति जैन भारतीय उद्योगपति और समाजसेव
1940- ई. ए. एस. प्रसन्ना पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
1944 - वाइको भारतीय राजनीतिज्ञ, राज्यसभा के सदस्य।
1949 - नेदुमुदी वेणु ,मलयालम सिनेमा
1959 - महबूबा मुफ्ती - जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की भारतीय राजनीतिज्ञ
1960 - रजित कपूर भारतीय फ़िल्म, रंगमंच अभिनेता और निर्देशक
1961 - सुमैरा अब्दुलाली
1964 - रीमा नानावती भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता
1971 - ईशा खान चौधरी पश्चिम बंगाल राज्य से भारतीय राजनीतिज्ञ
1925 - मदन लाल मधु - हिंदी और रूसी साहित्य के आधुनिक सेतु निर्माता।
1878 - गामा पहलवान - विश्व के एक मात्र ऐसे पहलवान थे, जिन्होंने अपने जीवन में कोई कुश्ती नहीं हारी।
निधन
1545, शेर शाह सूरी 'सूर साम्राज्य' का संस्थापक और महान् योद्धा
1991 ,श्रीपाद अमृत डांगे, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक सदस्य तथा भारतीय मजदूर आन्दोलन के प्रमुख नेता थे।
2021 रामलक्ष्मण - हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
2012 - एफ़. ए. खोंगलाम - मेघालय के भूतपूर्व आठवें मुख्यमंत्री थे।
बहारी कडियाँ
बीबीसी पे यह दिन
श्रेणी:इतिहास