Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सिमोन टाटा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सिमोन टाटा नी डुनोयर, वर्तमान मे ट्रेंट लिमिटेड की अध्यक्षा और एक भारतीय व्यवसायी है। जन्म से फ्रांसीसी और स्विट्जरलैंड में शिक्षित, वह १९५५ में भारत आई और १९६१ में प्रबंध निदेशक के रूप में लक्मे में शामिल हुईं एवं १९८२ में उसकी अध्यक्षा बन गई। टाटा ऑयल मिल्स की एक छोटी सहायक कंपनी, भारत की अग्रणी कॉस्मेटिक कंपनियों में से एक बन गई। लक्मे के अध्यक्ष के रूप में, वह भारतीय मीडिया में "भारत के प्रसाधन सामग्री की जा़रिना" के रूप में जानी जाती थीं। १९८९ में उन्हे टाटा इंडस्ट्रीज के बोर्ड में नियुक्त किया गया। खुदरा क्षेत्र में विकास को देखते हुये, १९९६ में टाटा ने लक्मे को हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड (एचएलएल) को बेच दिया और बिक्री के माध्यम से बनाऐ पैसे से ट्रेंट बनाया गया। लक्मे के सभी शेयरधारकों को ट्रेंट में बराबर का हिस्सा दिया गया। वेस्टसाइड ब्रांड और दुकाने ट्रेंट के अंतर्गत आते है। सिमोन टाटा नवल एच. टाटा की पत्नी थी और टाटा समूह के वर्तमान अध्यक्ष श्री रतन नवल टाटा की सौतेली माँ है। सन्दर्भ द वोयज टु एक्सिलेंस (ISBN 81-223-0904-6) - निचिंता अमरनाथ और देबाशीष घोष इन्हें भी देखें सिमोन टाटा टाटा समूह मीडिया कक्ष भारत की ग्यारह सबसे शक्तिशाली महिलाएं साऊथ एशिया बिज़ (२००६) श्रेणी:टाटा परिवार श्रेणी:भारतीय व्यवसायी श्रेणी:उद्योग श्रेणी:भारतीय उद्योगपति