Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जलालाबाद प्रांत (किर्गिज़स्तान)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जलालाबाद ओब्लास्तЖалалабат областы KyrgyzstanNaryn.svg जलालाबाद ३३,७०० ९,३०,६३० २००९ २९ रायोन ८ किरगिज़ thumb|230px|ताश कोमुर शहर का नज़ारा ('मगरमच्छ पहाड़ी' से) जलालाबाद प्रांत (किरगिज़: Жалалабат областы, अंग्रेज़ी: Jalal-Abad Province) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का एक प्रांत है। इस प्रांत की राजधानी भी जलालाबाद नाम का ही शहर है। विवरण जलालाबाद प्रान्त की स्थापना सोवियत संघ के ज़माने में २१ नवम्बर १९३९ में तियान-शान प्रांत के नाम से हुई थी लेकिन २७ जनवरी १९५० को इसका ओश प्रांत में विलय कर दिया गया। १४ दिसम्बर १९९० को इसका फिर से गठन हुआ। इस प्रांत का दक्षिणी भाग फ़रग़ना वादी के उपजाऊ मैदान में आता है लेकिन बाक़ी क्षेत्र पहाड़ी है। प्रान्त में पर्वतीय झीलें, झरने, चश्मे और अख़रोट के वन विस्तृत हैं। जलालाबाद शहर से ४० किमी उत्तर में अर्सलानबोब (Arslanbob) नामक अख़रोट का जंगल दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक अख़रोट का वन है। इस प्रांत में तोकतोगुल (Toktogul) नामक जल-विद्युत् परियोजना भी है जिस से बनी बिजली देश के अन्य भागों में इस्तेमाल होने के साथ-साथ पड़ोसी देशों को निर्यात भी की जाती है।Kyrgyzstan: The Bradt Travel Guide https://web.archive.org/web/20160102190052/https://books.google.com/books?id=HZbOBPoTGfUC 2 जनवरी 2016 , Laurence Mitchell, Bradt Travel Guides, 2008, ISBN 978-1-84162-221-7, ... 4000-year-old petroglyphs high on a mountain top at Saimaluu-Tash; the jewel-like alpine lake of Sary-Chelek surrounded by forests of wild fruit trees; and the remarkable walnut forests around the entirely Uzbek town of Arslanbob ... सन् २००९ की जनगणना में प्रांत के ७१.८% लोग किरगिज़ समुदाय के थे। यहाँ उज़बेक लोगों का एक बड़ा समुदाय भी रहता है और वे प्रांतीय आबादी के २४.८% हैं। इसके अलावा यहाँ रूसी, तुर्की, ताजिक, तातार, उईग़ुर, कुर्द, अज़रबेजानी, यूक्रेनी और काज़ाख़ भी रहते हैं। जलालाबाद प्रांत के कुछ नज़ारे इन्हें भी देखें जलालाबाद (किर्गिज़स्तान) किर्गिज़स्तान के प्रांत सन्दर्भ 2 श्रेणी:जलालाबाद प्रांत (किर्गिज़स्तान) श्रेणी:किर्गिज़स्तान के प्रांत श्रेणी:किर्गिज़स्तान