411 REFERENCE · Wikipedia
शंघाई एयरलाइन्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शंघाई एयरलाइन्स चीन की एक निजी एयरलाइन्स है जिसका मुख्य कार्यालय शंघाई शहर में स्थित है। वैसे तो यह चाइना ईस्टर्न एयरलाइन्स के पूर्ण स्वामित्व वाली सहभागी है फिर भी विलय के पश्चात भी इसने अपना अलग अस्तित्व बरकरार रखा है और इसकी अपनी खुद की वेश-भूषा और ब्रांड अभी भी कायम है।
शंघाई एयरलाइन्स घरेलू और विदेशी दोनो तरह की उड़ाने संचालित करता है। इसका लोगो एक लाल उर्ध्व रेखा पर बना हुआ सफेद क्रॅन है। इसके मुख्य आधार स्थल शंघाई पुडोंग इंटरनॅशनल एयरपोर्ट और शंघाई हॉंगक़ियओ इंटरनॅशनल एयरपोर्ट हैं। फ्लाइट इंटरनेशनल १२–१८ अप्रैल २००५
अपनी मूल कंपनी चाइना ईस्टर्न एयरलाइन्स के साथ ही यह स्काइ टीम नाम के एयरलाइन्स के गठबंधन में भी शामिल है।
इतिहास और विकास
शंघाई एयरलाइन्स की स्थापना १९८५ में की गयी थी। यह चीन के पहली एयरलाइन्स जिसे एक बहुआयामी निवेश के द्वारा स्थापित किया गया था और शंघाई मुनिसिपल गवर्नमेंट तथा शंघाई के स्थानीय व्यापारिक संस्थान इसके प्रमुख निवेशक थे। शुरुआत में यह एयरलाइन्स सिर्फ़ घरेलू उड़ानो तक ही सीमित थी पर ११९७ से इसने अंतरराष्ट्रीय उड़ाने भी शुरू कर दी। http://ww1.shanghai-air.com/PublicInfo-en/saboutus.aspx?page=aboutus%2Fsali.asp संग्रहीत प्रति 15 जून 2020 https://web.archive.org/web/20120313024637/http://ww1.shanghai-air.com/PublicInfo-en/saboutus.aspx?page=aboutus%2Fsali.asp 13 मार्च 2012 dead
२००२ के अंत में इस को शंघाई स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया गया और इसके कारण यह अपनी सेवायों के विस्तार के काबिल बन सका। २००६ में इसके मालवाहक सहायक इकाई की स्थापना की गयी।
१२ दिसंबर २००७ को शंघाई एयरलाइन्स को स्टार अलाइयेन्स के १९वें सदस्य के रूप में मान्यता मिली जिसके कारण शंघाई के हवाई यातायात बाजार में इसकी पकड़ और मजबूत हो गयी। http://www.redorbit.com/news/business/1179295/air_china_and_shanghai_airlines_join_star_alliance/index.html संग्रहीत प्रति 3 अगस्त 2016 https://web.archive.org/web/20101029015456/http://www.redorbit.com/news/business/1179295/air_china_and_shanghai_airlines_join_star_alliance/index.html 29 अक्तूबर 2010 dead
जून ११, २००९ को शंघाई एयरलाइन्स http://www.cleartrip.com/flight-booking/shanghai-air-airlines.html शंघाई एयरलाइंस क्लेरट्रिप.कॉम ३ अगस्त २०१६ https://web.archive.org/web/20150722020813/http://www.cleartrip.com/flight-booking/shanghai-air-airlines.html 22 जुलाई 2015 live के चाइना ईस्टर्न एयरलाइन्स के साथ विलय की घोषणा की गयी। यह विलय इस उद्देश्य के साथ किया गया था की इससे शंघाई स्थित इन दोनो एरलाइन्स के मध्य अनावश्यक प्रतिस्पर्धा को कम किया जा सकेगा और इसके कारण संसाधानो की बचत हो सकेगी. अन्य घरेलू एयरलाइन्स जैसे कि एयर चाइना और चाइना सदर्न एयरलाइन्स के साथ स्पर्धा में भी इस से सहायता मिलने की उम्मीद थी। इस कदम से शंघाई एक अंतरराष्ट्रीय उड्डयन केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी मदद मिली। http://news.xinhuanet.com/english/2009-07/12/content_11697906.htm चीन ईस्टर्न एयरलाइन्स अन्नोउंसेस डिटेल्ड मर्जर प्लान विथ शंघाई एयरलाइन्स_इंग्लिश _सिन्हा ३ अगस्त २०१६ https://web.archive.org/web/20160303221904/http://news.xinhuanet.com/english/2009-07/12/content_11697906.htm 3 मार्च 2016 live
फ़रवरी २०१० में यह विलय संपन्न हो गया और शंघाई एयरलाइन्स को शंघाई स्टॉक एक्सचेंज से हटा लिया गया और यह चाइना ईस्टर्न एयरलाइन्स के पूर्ण स्वामित्व वाली एयरलाइन्स बन गयी। नयी संयुक्त इकाई के पास शंघाई के उड्डयन बाजार की करीब ५० फीसदी हिस्सेदारी है। http://www.flightglobal.com/articles/2010/01/22/337485/shanghai-airlines-to-delist-from-stock-exchange.html शंघाई एयरलाइन्स टू डिलिस्ट फ्रॉम स्टॉक एक्सचेंज रिड बिज़नेस इनफार्मेशन लिमिटेड ३ अगस्त २०१६ https://web.archive.org/web/20191215081550/https://www.flightglobal.com/articles/2010/01/22/337485/shanghai-airlines-to-delist-from-stock-exchange.html 15 दिसंबर 2019 live
विलय के बाद शंघाई एयरलाइन्स ने स्टार अलाइयेन्स से अपनी की सदस्यता समाप्त करने का आवेदन किया और १ नवंबर २०१० से यह स्टार अलाइयेन्स को छोड़ कर स्काइ टीम की सदस्य बन गयी।
गंतव्य
अपनी मूल कंपनी चाइना ईस्टर्न एयरलाइन्स के साथ मिलकर शंघाई एयरलाइन्स घरेलू गंतव्यों के एक विशाल क्षेत्र को कवर करती है। यह १४० से भी ज़्यादा गंतव्यों के मध्यम से ६० से भी अधिक मुख्य चीन और विदेशी मध्यम आकर वाले शहरों में अपनी सेवाएँ प्रदान करती है। इसकी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का प्रमुख केंद्र बिंदु होंग कॉंग, मकौ, ताइवान, जापान, दक्षिण कोरीया, सिंगापुर और थाइलॅंड है। शंघाई एयरलाइन्स, चाइना ईस्टर्न एयरलाइन्स की तरफ़ से, अपने खुद के विमानो और चालक दल के साथ शंघाई से ऑस्ट्रेलिया के मेल्बर्न एरपोर्ट के लिए भी सेवा प्रदान करता है।
कोडशेयर समझौते
स्काइ टीम के सदस्यों के अलावा शंघाई एयरलाइन्स का चाइना युनाइटेड एरलाइन्स, कोरियन एर (स्कयथेआं), और सिच्वान एरलाइन्सके साथ भी कोडशेयर समझौता है।
विमान दस्ता
मार्च २०१६ की जानकारी के अनुसार शंघाई एयरलाइन्स के पास निम्नलिखित ८२ विमान उपलब्ध थे।
प्रकार संख्या
एयरबस ए ३३०-२२० - ३
एयरबस ए ३३०-३०० - ३
बोयिंग ७३७-७०० - १०
बोयिंग ७३७-८०० - ६०
बोयिंग ७६७-३०० - ४
बोयिंग ७६७-३०० ई आर - २
इसके अलावा शंघाई एयरलाइन्स ने पाँच कॉमक ए आर २१ विमानो का ऑर्डर भी दे रखा था।
सन्दर्भ