Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रामपुर मथुरा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रामपुर मथुरा भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सीतापुर जिले में स्थित एक ब्लॉक और थाना है। इस कस्बे की स्थापना राजा राम सिंह जी ने 1400 ई ० के आस पास की थी उपलब्ध लेखा के अनुसार राजा राम सिंह रैकवार अकबर और तुलसी दास जी के समकालीन थे। उपलब्ध लेखा के अनुसार तुलसी दास जी द्वारा रचित लेख ताम्र पत्र पर उपलब्ध है ।उनके द्वारा स्थापित हनुमान जी का मंदिर पुराने किले के दरवाजे के समीप अब भी हैं जो की पूरे इलाके में ख्याति प्राप्त हैं।रामपुर मथुरा ब्लॉक का हेडक्वार्टर रामपुर कस्बे में स्थित है। यह लखनऊ मंडल का एक छोटा सा नगर है। यह जिला मुख्यालय के सीतापुर से पूर्व की ओर 68 किमी दूर और राज्य की राजधानी लखनऊ से उत्तर की ओर 71 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। रामपुर मथुरा कस्बा दो नदियों के मध्य में स्थित हैं उत्तर दिशा में घाघरा नदी हैं और दक्षिण दिशा में चौका नदी स्थित हैं उस पर बना पुल रामपुर को महमूदाबाद को जोड़ता हैं।रामपुर मथुरा कस्बे के पश्चिम की ओर 5 किलोमीटर दूर थानगाँव रामपुर मथुरा मार्ग के बीच जानकीनगर गाँव है और रामपुर मथुरा सेमरी चौराहा मार्ग पर स्थित पैगम्बरपुर गाँव है। इसके दक्षिण की ओर बहादुरगंज क़स्बा है। यहाँ से तहसील हेडक्वॉर्टर महमूदाबाद की दूरी 29 किमी है। इसके दक्षिण की ओर सूरतगंज और फतेहपुर ब्लॉक हैं। उत्तर की ओर फखरपुर ब्लाॅक पश्चिम की ओर पहाड़ी ब्लॉक से घिरा हुआ है। बहराइच शहर, लहरपुर शहर, बेलहरा, और सीतापुर शहर रामपुर मथुरा के नज़दीकी शहर हैं। == भूगोल == निर्देशांक 27°21′31″N 81°19′07″E रामपुर मथुरा की समुद्र तल से उंचाई 116 मीटर 380.577 फीट है। यहां से उत्तर में 1.5 किलोमीटर गोबरहिया नदी और 3 किमी की दूरी पर घाघरा नदी है। == इतिहास == रामपुर के राजा द्वारा यहां पर वार्षिक मेले का आयोजन किया जाता था। जो आज भी बड़ी हर्श उल्लास से मनाया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग मेला देखने आते हैं। == जनसांख्यिकी == रामपुर मथुरा, सीतापुर जिले, उत्तर प्रदेश, भारत में एक ब्लॉक और गाँव है, जिसकी जनसंख्या 2020 की जनगणना के अनुसार 225,312 है। इसका क्षेत्रफल 364.66 वर्ग किलोमीटर है, और जनसंख्या घनत्व 617 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। पुरुष जनसंख्या 119,518 है, और महिला जनसंख्या 105,794 है।विस्तृत विवरण: रामपुर मथुरा (ब्लॉक और गाँव): क्षेत्रफल: 364.66 वर्ग किलोमीटर जनसंख्या: 225,312 जनसंख्या घनत्व: 617 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर पुरुष जनसंख्या: 119,518 महिला जनसंख्या: 105,794 == स्वास्थ्य == यहां पर एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। जहां पर बहुत सारी बिमारियों का इलाज किया जाता है। जैसे कि टीबी दमा और भी बहुत सी। यहाँ औरतों की डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध है। == ब्लाॅक के प्रधानों की सूची == रामपुर मथुरा ब्लॉक में कुल 79 ग्राम पंचायत हैं। उन ग्राम पंचायतों के नाम और उनके ग्राम प्रधान (मुखिया) यानी सरपंच की लिस्ट नीचे दी गई है। सोहरिया आशा कुमारी सुरजनपुर अमित यादव == इन्हें भी देखें == रेउसा बिंद्रा पुरवा चक जरवल करसा जहांगीराबाद इमामगंज तम्बौर अहमदाबाद महराजगंज बाज़ार कैसरगंज खैरा बाज़ार उल नदी == बाहरी कड़ियाँ == == सन्दर्भ == 1 https://www.jagran.com/uttar-pradesh/sitapur-8622068.html 2 https://web.archive.org/web/20200407201048/https://www.jagran.com/uttar-pradesh/sitapur-11821306.html