411 REFERENCE · Wikipedia
मेनका गुरुस्वामी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मेनका गुरुस्वामी मेनका गुरुस्वामी y 1974 11 27 हैदराबाद, भारत सांसद, राज्य सभा 3 अप्रैल, 2026 मौसम नूर पश्चिम बंगाल ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालयहार्वर्ड विधि विद्यालयराष्ट्रीय विधि विद्यालय अरुन्धति काटजू (2018–से अब तक) भारत के सर्वोच्च न्यायालय में वरिष्ट सलाहकार तृणमूल कांग्रेस (2026–से अब तक)
डॉ० मेनका गुरुस्वामी (जन्म 27 नवंबर 1974) भारत की एक वकील तथा राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने 2026 से पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यसभा में संसद सदस्य के रूप में कार्य किया है। वे भारत के सर्वोच्च न्यायालय में एक वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं और 2017 से 2019 तक बी. आर. अंबेडकर रिसर्च स्कॉलर और कोलंबिया लॉ स्कूल, न्यूयॉर्क में व्याख्याता थीं।https://www.law.columbia.edu/faculty/menaka-guruswamy Menaka Guruswamy, Research Scholar and Lecturer in Law 25 June 2021 वे येल लॉ स्कूल, न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ और यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो फैकल्टी ऑफ लॉ में भी विजिटिंग फैकल्टी रही हैं।https://www.law.utoronto.ca/faculty-staff/distinguished-visitors/menaka-guruswamy Dr. Menaka Guruswamy, Faculty Profile वे सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष कई ऐतिहासिक मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रख्यात हैं, जिनमें धारा 377 मामला, नौकरशाही सुधार मामला, ऑगस्टा वेस्टलैंड रिश्वत मामला, सलवा जुडूम मामला और शिक्षा का अधिकार मामला शामिल हैं।https://www.prsindia.org/theprsblog/supreme-court-upholds-25-reservation-private-schools Supreme Court upholds 25% reservation in private schools 15 मई 2021 https://web.archive.org/web/20210515053524/https://www.prsindia.org/theprsblog/supreme-court-upholds-25-reservation-private-schools dead वह मणिपुर में सेना और सुरक्षा बलों के सदस्यों द्वारा 1,528 व्यक्तियों की कथित गैर-न्यायिक हत्याओं से संबंधित मामले में न्यायमित्र के रूप में सर्वोच्च न्यायालय की सहायता कर रही हैं।https://www.orfonline.org/research/human-rights-and-the-military/ Human rights and the military
मेनका गुरुस्वामी ने संयुक्त राष्ट्र विकास कोष, न्यूयॉर्क और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूएनआईसीईएफ) न्यूयॉर्क और यूनिसेफ दक्षिण सूडान को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के विभिन्न पहलुओं पर सलाह दी है और नेपाल में संविधान निर्माण प्रक्रिया का भी समर्थन किया है।https://www.indiainnewyork.gov.in/pdf/Dr.%20Menaka%20Guruswamy.pdf Dr. Menaka Guruswamy, Research Scholar and Lecturer in Law वे तृणमूल कांग्रेस की सदस्यहैं और भारत के इतिहास में राष्ट्रीय स्तर पर पहली घोषित एलजीबीटीक्यू+सांसद हैं।https://www.thehindu.com/news/national/who-is-menaka-guruswamy-set-to-become-india-first-openly-lgbtq-parliamentarian/article70687017.ece Menaka Guruswamy, TMC’s pick for Rajya Sabha, could become India’s first LGBTQ+ parliamentarian February 28, 2026 The Hindu
सन्दर्भ
श्रेणी:सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस के राजनीतिज्ञ
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1974 में जन्मे लोग