Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नीहार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नीहार 150px मुखपृष्ठ महादेवी वर्मा १९३० हिंदी भारत साहित्य छायावादी कविता संग्रह महादेवी वर्मा का पहला कविता संग्रहनीहार महादेवी वर्मा का पहला कविता-संग्रह है। इसका प्रथम संस्करण सन् १९३० ई० में गाँधी हिन्दी पुस्तक भण्डार, प्रयाग द्वारा प्रकाशित हुआ। इसकी भूमिका अयोध्यासिंह उपाध्याय 'हरिऔध' ने लिखी थी। इस संग्रह में महादेवी वर्मा की १९२३ ई० से लेकर १९२९ ई० तक के बीच लिखी कुल ४७ कविताएँ संग्रहीत हैं। हिन्दी साहित्य कोश, भाग-२ १९८६ ज्ञानमण्डल लिमिटेड वाराणसी ३०८ नीहार की विषयवस्तु के सम्बंध में स्वयं महादेवी वर्मा का कथन उल्लेखनीय है- "नीहार के रचना काल में मेरी अनुभूतियों में वैसी ही कौतूहल मिश्रित वेदना उमड़ आती थी, जैसे बालक के मन में दूर दिखायी देने वाली अप्राप्य सुनहली उषा और स्पर्श से दूर सजल मेघ के प्रथम दर्शन से उत्पन्न हो जाती है।" इन गीतों में कौतूहल मिश्रित वेदना की अभिव्यक्ति है। सन्दर्भ 2. निहार के बारे में महादेवी वर्मा का जीवन परिचय https://web.archive.org/web/20230126101102/https://ncertenotes.com/mahadevi-verma-ka-jeevan-parichay-sahityik-parichay-unki-kritiyan/ 26 जनवरी 2023 में काफी सरलता से बताया गया है श्रेणी:महादेवी वर्मा श्रेणी:कविता संग्रह