411 REFERENCE · Wikipedia
ब्लॉगरोल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ब्लॉगरोल चिट्ठों पर पाया जाना वाला अन्य चिट्ठों का संकलन है।
अलग अलग चिट्ठाकार अपने ब्लॉगरोल पर दूसरों के चिट्ठे शामिल करने के अलाहदा पैमाने बना कर रखते हैं। यह मानदंड समान रूचि, देश से लेकर चिट्ठे अपडेट होने की बारंबारता, पसंद या फिर सीधा सादा "तुम-मुझे-लिंक-करो-मैं-तुम्हें-लिंक-करता-हूँ" के सिद्धांत पर भी आधारित हो सकता है।
जब से सिडिंकेशन का चलन प्रारंभ हुआ है, ब्लॉगरोल के भी पाठक बनने लगे हैं। हालाँकि ब्लॉगरोल की क्षमल का प्रारूप अलाहदा होता है जिनमें ओ.पी.एम.एल तथा ओ.सी.एस काफी प्रचलित है। ब्लॉगलाईन्स जैसे न्यूज़रीडर आप के द्वारा पढ़े जाने वाले चिट्ठों की सूची को ओ.पी.एम.एल प्रारूप में निर्यात व आयात करने कि सुविधा देता है जिसे आप दूसरों के साथ बाँट सकते हैं।
हिन्दी चिट्ठों का ब्लॉगरोल अपने ब्लॉग पर कैसे डालें