Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मुंबई-नागपुर द्रुतमार्ग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

IND मुंबई-नागपुर द्रुतमार्ग Samruddhi Expressway 2.jpg yes yes 290 300 5 center line 3 Q55624116 Balasaheb Thackeray Nagpur - Mumbai Samruddhi Expressway yes लाल रंग में मुंबई-नागपुर द्रुतमार्ग हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम 701 महाराष्ट्र नागपुर, वर्धा, अमरावती, वाशिम, बुलढाणा, औरंगाबाद, जालना, अहमदनगर, नासिक और ठाणे UC Maharashtra Expressway-2 (ME-2) Maharashtra MSRDC मुंबई-नागपुर द्रुतमार्ग जिसे समृद्धि महामार्ग के नाम से भी जाना जाता है, एक छः लेन चौड़ा द्रुतमार्ग है। इसे भारत के दो शहर मुंबई और नागपुर को जोड़ने के उद्देश्य से और इनके मध्य यात्रा के समय को कम करने के उद्देश्य से निर्मित किया गया है। इसकी कुल लम्बाई 701 कि॰मी॰ है। चौड़ाई की दृष्टि से यह आठ लेन तक विस्तार करने योग्य है। आधिकारिक तौर पर इसे हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग के नाम से जाना जाता है। यह महाराष्ट्र राज्य के 390 गाँवों और दस जिलों से होकर गुजरता है, इन जिलों के नाम हैं- नागपुर, वर्धा, अमरावती, वाशिम, बुलढाणा, औरंगाबाद, जालना, अहमदनगर, नासिक और ठाणे। इसके अतिरिक्त यह द्रुतमार्ग 14 अन्य जिलों से अप्रत्यक्ष रूप से गुजरता है, जिनके नाम हैं- चंद्रपुर, भंडारा, गोंदिया, गढ़चिरौली, यवतमाल, अकोला, हिंगोली, परभणी, नांदेड़, बीड, धुले, जलगांव, पालघर और रायगढ़। इसका निर्माण भारत के ग्रीनफील्ड परियोजना के तहत किया गया है, जिसकी घोषणा 2015 में हुई थी। इस द्रुतमार्ग के लिए ज़मीन अधिग्रहण का काम 2017 में शुरू हुआ था। दिसंबर 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस द्रुतमार्ग की नींव रखी थी। वर्तमान में इस परियोजना का नेतृत्व महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के द्वारा किया जा रहा है।https://www.deccanherald.com/india/eknath-shinde-devendra-fadnavis-to-open-phase-ii-samruddhi-mahamarg-on-may-26-1221857.html Eknath Shinde, Devendra Fadnavis to open Phase-II Samruddhi Mahamarg on May 26 The Deccan Herald 25 May 20232021-07-21 'Mumbai-Nagpur highway set to become the fastest' https://www.mid-day.com/mumbai/mumbai-news/article/mumbai-nagpur-highway-set-to-become-the-fastest-23183879 2021-08-06 www.mid-day.com en2020-07-29 40 pc work on Samruddhi Corridor completed, 623-km stretch to be operational by Dec 2021 https://indianexpress.com/article/india/40-pc-work-on-samruddhi-corridor-completed-623-km-stretch-to-be-operational-by-dec-2021-6529858/ 2021-08-06 The Indian Express enThe Hindustan Times 5 December 2020 Uddhav Thackeray to review Mumbai-Nagpur expressway work https://www.hindustantimes.com/mumbai-news/uddhav-thackeray-to-review-mumbai-nagpur-expressway-work/story-RuOTyS7cJ4th6GCqBO9wTP.html live2019-01-15 Mumbai to Nagpur in 8 hours with super communication expressway on which fighter jets can land! 10 cool facts https://www.financialexpress.com/infrastructure/roadways/mumbai-nagpur-super-communication-expressway-route-length-maharashtra-samruddhi-mahamarg/1444512/ 2021-08-06 The Financial Express en-US इसके निर्माण के पीछे का एक उद्देश्य राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक विकास को गति देना भी है और यह राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के लिए प्रवेश द्वार का कार्य भी करेगा। भूमि अधिग्रहण लागत सहित इस परियोजना की कुल लागत लगभग ₹55,000 करोड़ बताई जा रही है। इस द्रुतमार्ग पर चार हेलीपैड बनाने की भी योजना बनाई जा रही है, पहला हेलीपैड खरडी और इगतपुरी के बीच बनाया जाएगा, दूसरा शिरडी में, तीसरा औरंगाबाद में और चौथे की जगह अभी तय नहीं हुई है। महाराष्ट्र सरकार लोकसभा चुनाव से पहले दिसंबर 2023 तक पूरे एक्सप्रेसवे को चालू करने की योजना बना रही है।2020-12-05 710 किमी लांब, 6 पदरी रस्ता, 10 जिल्हे 392 गावातून जाणारा समृद्धी महामार्ग कसा आहे? https://www.tv9marathi.com/latest-news/all-about-to-know-balasaheb-thackeray-samruddhi-mahamarg-336206.html 2021-08-06 TV9 Marathi mr लाभ पर्यटन को बढ़ावा- मुंबई-नागपुर द्रुतमार्ग का शिरडी, वेरुल, लोनार झील, अजंता की गुफाएँ आदि से जुड़े होने के कारण यह माना जा रहा है कि इससे इन क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। विकसित किए जाने वाले नए शहर- मुंबई-नागपुर द्रुतमार्ग के तहत नया नगर विकास प्राधिकरण परियोजना का भी विकास किया जा रहा है, जिसके तहत कुछ नए कस्बों को विकसित किया जाएगा। इसका प्रमुख उद्देश्य इन क्षेत्रों के किसानों के जीवन को विकसित करना है। आर्थिक विकास को बढ़ावा- मुंबई-नागपुर द्रुतमार्ग के निर्माण होने के बाद विभिन्न शहरों में कृषि आधारित उद्योग स्थापित किए जाएँगे, जिससे कई लोगों की कृषि आय में सुधार होने की सम्भावना है। यात्रा के समय में कमी- इस द्रुतमार्ग के सम्पूर्ण निर्माण के बाद मुंबई तथा नागपुर के बीच यात्रा का समय घटकर 8 घंटे हो जाएगा, अभी इस यात्रा में लगभग 16 घंटे का समय लगता है।Mumbai Nagpur Expressway : समृद्धि महामार्ग का रूट मैप, लागत और स्थिति https://www.magicbricks.com/blog/amp/hi/mumbai-nagpur-expressway/127488.html Magicbricks 24 जून 2023 hi-IN 30 मई 2023 इन्हें भी देखें द्रुतमार्ग (भारत) बंगलौर-मैसूर द्रुतगति मार्ग सन्दर्भ श्रेणी:सड़क अधोसंरचना श्रेणी:परिवहन के साधन