Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नागपुर प्रांत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नागपुर नागपुर प्रांत नागपुर ब्रिटिश भारत ब्रिटिश भारत के प्रांत 11 दिसम्बर 1853 नागपुर राज्य पर ब्रिटिश कब्जा 1861 सौगर और नेरबुड्डा क्षेत्र के साथ विलय नागपुर राज्य मध्य प्रांत Nagpur State flag.png British Raj Red Ensign.svg British Raj Red Ensign.svg Central Provs 1909.jpg ब्रिटिश भारत के मध्य प्रांत का मानचित्र नागपुर प्रांत, ब्रिटिश भारत का एक प्रांत था, जिसमें वर्तमान मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्र शामिल थे। नागपुर शहर, प्रांत की राजधानी थी। 1861 में, नागपुर प्रांत को सौगर और नेरबुड्डा क्षेत्र के साथ मध्य प्रांत में विलय कर दिया गया था।Hunter, William Wilson, Sir, et al. (1908). Imperial Gazetteer of India, 1908-1931; Clarendon Press, Oxford इतिहास नागपुर प्रांत का गठन 1853 में उत्तराधिकारी-विहीन महाराजा राघोजी तृतीय की मृत्यु के बाद हुआ था। अंग्रेजों ने नागपुर रियासत पर व्यपगत का सिद्धान्त के तहत कब्जा किया था। प्रांत में नागपुर के मराठा भोंसले महाराजा राज्य था, मराठा संघ के शक्तिशाली सदस्यों ने 18वीं शताब्दी में केंद्रीय और पूर्वी भारत के बड़े इलाकों पर विजय प्राप्त की थी।Malleson, G. B.: An historical sketch of the native states of India, London 1875, Reprint Delhi 1984 1818 में, तीसरे आंग्ल-मराठा युद्ध के समापन पर, भोसले महाराजा ने सहायक सन्धि की, और नागपुर, ब्रिटिश साम्राज्य के तहत एक रियासत बन गया। इसके बाद इसे भारत के गवर्नर जनरल के तहत एक आयुक्त द्वारा प्रशासित किया जाता था। 1861 में, नागपुर प्रांत को सौगर और नेरबुड्डा क्षेत्र के साथ विलय कर एक नया मध्य प्रांत और बरार, प्रशासनिक प्रभाग का गठन किया गया। नागपुर, भंडारा, चाडा, वर्धा और बालाघाट के जिले नए प्रांत में नागपुर संभाग के अन्तर्गत आये, जबकि दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर जिले को मिला कर छत्तीसगढ़ संभाग बनाया गया। छिंदवाड़ा जिला, नेरबुड्डा संभाग में जोड़ा गया था।http://nagpur.nic.in/gazetteer/gaz1966/FINAL_GAZETTEE/history.html History; Gazetteer, 1966 14 अगस्त 2018 https://web.archive.org/web/20160303211053/http://nagpur.nic.in/gazetteer/gaz1966/FINAL_GAZETTEE/history.html 3 मार्च 2016 dead जिले छिंदवाड़ा नागपुर भंडारा चांदा वर्धा बालाघाट दुर्ग रायपुर बिलासपुर प्रांतीय आयुक्त ----- मंसेल (नागपुर में निवास से पहले 13 मार्च 1854 को कार्यालय संभाला), 1854 कप्तान इलियट, 1854 - 1855 जी. प्लोडेन, 1855 - 1860 (खाली) 1860 - 1861 सन्दर्भ 21.15 N 79.09 E region:IN_type:landmark_source:kolossus-svwiki title श्रेणी:ब्रिटिशकालीन भारत के रियासत श्रेणी:ब्रिटिशकालीन भारत के प्रेसीडेंसी और प्रांत श्रेणी:नागपुर का इतिहास श्रेणी:महाराष्ट्र का इतिहास श्रेणी:छत्तीसगढ़ का इतिहास