411 REFERENCE · Wikipedia
वेल्श सरकार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Llywodraeth Cymru अवक्रमित 1999 5 12 y वेल्स क्राउन बिल्डिंग्स कार्डिफ़ प्रथम मंत्री संप्रभु कैबिनेट £18.4 अरब (2019/20) सेनेड
वेल्श सरकार ( वेल्श :Llywodraeth Cymru) वेल्स की अवक्रमित कार्यकारिणी है। सरकार के मंत्रीगण कैबिनेट की बैठकों में शामिल होते हैं, जबकि उपमंत्री नहीं होते हैं, और एक महाअभिभाषक भी होते हैं। इसका नेतृत्व वेल्स के प्रथम मंत्री द्वारा किया जाता है, आमतौर पर सेनेड (वेल्श संसद) में सबसे बड़ी पार्टी के नेता को प्रथम मंत्री चुना जाता है, जो सेनेड की मंजूरी के साथ मंत्रियों और उप मंत्रियों का चयन करता है। सरकार के द्वारा अनुमोदित नीति को लागू करने के लिए, सेनेड को अवक्रमित विषयों (जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक विकास, परिवहन और स्थानीय सरकार) में सारणीबद्ध नीति के लिए सरकार वेल्स की संसद के प्रति जवाबदेह है।
इतिहास
वेल्स सरकार को वेल्श गवर्नमेंट एंड नेशनल असेंबली ऑफ वेल्स एक्ट 2006 द्वारा अलग-अलग संगठन के रूप में स्थापित किया गया था।
अधिनियम में, सरकार को वेल्श विधानसभा सरकार कहा गया है, लेकिन नेशनल असेंबली और सरकार के बीच भ्रम की स्थिति से बचने के लिए, इसे मई 2011 में वेल्श सरकार का नाम दिया गया, ठीक उसी तरह जैसे स्कॉटिश सरकार ने 2007 में किया था।
संरचना
वेल्श सरकार के मुख्य अधिकारी निम्न है:
वेल्स के प्रथम मंत्री
आमतौर पर वेल्स की संसद में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के नेता
12 मंत्री और उपमंत्री, जिन्हें प्रथम मंत्री द्वारा चुना जाता है
काउंसल जनरल (माहअभिभाषक), जिसे प्रथम मंत्री द्वारा चुना जाता है और फिर वेल्स की संसद द्वारा अनुमोदित किया जाता है।
इन्हें भी देखें
वेल्स के राजकुमार
वेल्स की संसद
वेल्स के प्रथम मंत्री
यूनाइटेड किंगडम में अवक्रमण
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Welsh Government Ministers
Government of Wales Act 2006 websiteNovember 2017 InternetArchiveBot yes
Law Wales Website – Home
श्रेणी:वेल्स की संसद
श्रेणी:यूनाइटेड किंगडम में अवक्रमण
श्रेणी:यूनाइटेड किंगडम की अवक्रमित सरकारें
श्रेणी:वेल्स
श्रेणी:वेल्स की राजनीति
श्रेणी:वेल्स की सरकार