Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फ्रेक्सिनस ऑर्नस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Manna ashSouth European flowering ash Fraxinus ornus JPG2.jpg Foliage and flowers Plantae Angiosperms Eudicots Asterids Lamiales Oleaceae Fraxinus F. ornus Fraxinus ornus L. Fraxinus ornus range.svg Distribution map फ्रेक्सिनस ऑर्नस (Fraxinus ornus या manna ashBSBI List 2007 Botanical Society of Britain and Ireland http://www.bsbi.org.uk/BSBIList2007.xls xls https://www.webcitation.org/6VqJ46atN?url=http://www.bsbi.org.uk/BSBIList2007.xls 25 जनवरी 2015 2014-10-17 dead या South European flowering ash) फैक्सिनस की एक प्रजाति है जो दक्षिणी यूरोप तथा दक्षिण-पश्चिम एशिया में पैदा होती है।Rushforth, K. (1999). Trees of Britain and Europe. Collins 0-00-220013-9.Flora Europaea: Fraxinus ornus https://web.archive.org/web/20120216112545/http://rbg-web2.rbge.org.uk/cgi-bin/nph-readbtree.pl/feout?FAMILY_XREF=&GENUS_XREF=Fraxinus&SPECIES_XREF=ornus&TAXON_NAME_XREF=&RANK= 16 फ़रवरी 2012 Med-Checklist: Fraxinus ornus https://web.archive.org/web/20160512172003/http://ww2.bgbm.org/mcl/PTaxonDetail.asp?NameId=15526&PTRefFK=1276 12 मई 2016 यह पौधा दक्षिण यूरोप का देशज है और ओषधि के लिए इटली और विशेषकर सिसिली में उगाया जाता है। ग्रीष्म ऋतु के आरंभ में इसमें श्वेत पुष्प के गुच्छे निकल आते हैं। इस पौधे से क्षीरी (मैना Manna ओलिएसी, Oleaceae) नामक ओषधि प्राप्त की जाती है। जब पौधा लगभग आठ वर्ष का एवं उसके तने का व्यास कम से कम तीन इंच का हो जाता है, तब जुलाई या अगस्त में भूमि के ऊपरवाले तने की छाल में केवल एक ओर प्रति दिन डेढ़ से दो इंच लंबी एक अनुप्रस्थ काट (incision) लगाई जाती है। प्रत्येक कटन एक दूसरे से प्राय: एक अथवा दो इंच ऊपर लगती है। इन कटनों में से शर्करायुक्त स्राव (exudation) निकलता है जिसको तने पर ही सूखने दिया जाता है। इसी को क्षीरी (Flake manna) कहते हैं। कटनों में लकड़ी आदि के टुकड़े खोंस देने से उनपर क्षीरी जम जाती है जो सबसे उत्तम होती है। इसको मैना आ कानोलो (Manna a cannolo) कहते हैं। क्षीरी, जल एवं ऐलकोहल में घुल जाती है और इसके द्वारा चमकीले समचतुर्भुज स्तंभ (rhombic prism) और सूचियों के रूप में प्राप्त होती है। क्षीरी में ६० से ९० प्रतिशत मैनिटोल (Mannitol) [C6H8 (OH)6], फ्रेक्सिन नामक प्रतिदीप्त ग्लूकोसाइड (fluorescent glucoside), शर्कराएँ ( Manninotriose और Manneotetrose) और श्लेष्म (Mucilage)और रेज़िन इत्यादि पाए जाते हैं। यह हलकी रेचक ओषधि है। मीठी होने के कारण बच्चों को जुलाब के लिए भी दी जाती है। इसकी सबसे अधिक खपत दक्षिणी अमरीका में होती है। अन्य पौधों के रस से भी कई प्रकार की क्षीरियाँ बनाई जाती है, परंतु उनमें मैनिटोल नहीं होता। सन्दर्भ