411 REFERENCE · Wikipedia
एमॉक्सिसिलिन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एमॉक्सिसिलिन (amoxicillin) पेनिसिलिन परिवार के एमिनोपेनिसिलीन वर्ग से सम्बंधित एक प्रतिजैविक औषधि है। इस औषधि का उपयोग मध्यकर्णशोथ, गले में खराश, निमोनिया, त्वचा संक्रमण, ओडोंटोजेनिक संक्रमण और मूत्र मार्ग संक्रमण जैसे जीवाणु संक्रमणों के निदान के लिए किया जाता है।https://www.drugs.com/amoxicillin.html Amoxicillin 3 जनवरी 2022 Drugs.com, The American Society of Health-System Pharmacists https://web.archive.org/web/20221124204119/https://www.drugs.com/amoxicillin.html 24 नवम्बर 2022 24 नवम्बर 2022 live इसे मुख्यतः मुख से (गटकना या निगलना) लिया जाता है या कभी-कभी इंट्रामस्क्युलर सुई अथवा बोलस सुई द्वारा भी दिया जाता है। सुई से इसे अन्तःशिरा में पहुँचाना त्वरित परिणामों के लिए किया जाता है जो कुछ सेकण्ड से कुछ मिनट में किया जा सकता है।https://www.medicines.org.uk/emc/medicine/5359 Amoxicillin Sodium for Injection 10 फ़रवरी 2016 EMC https://web.archive.org/web/20161027054630/https://www.medicines.org.uk/emc/medicine/5359 27 अक्टूबर 2016 26 अक्टूबर 2016 live
इसके प्रतिकूल प्रभावों में मतलनी आना और शरीर पर दाने निकलना शामिल हैं। इससे खमीर संक्रमण का खतरा बढ़ा सकती है और जब इसे क्लैवुलैनिक अम्ल के साथ उपयोग किया जाता है तो दस्त हो सकता है।Gillies M, Ranakusuma A, Hoffmann T, Thorning S, McGuire T, Glasziou P, Del Mar C January 2016 Common harms from amoxicillin: a systematic review and meta-analysis of randomized placebo-controlled trials for any indication CMAJ 187 1 E21–E31 10.1503/cmaj.140848 4284189 25404399 इसका उपयोग उन लोगों को नहीं करना चाहिए जिन्हें पेनिसिलिन से एलर्जी है। वृक्क सम्बंधी समस्या वाले लोगों में इसके उपयोग की खुराक को कम करने की आवश्यकता हो सकती है। गर्भावस्था और स्तनपान में इसका उपयोग हानिकारक होता है। एमॉक्सिसिलिन प्रतिजैविक औषधियों के β-लैक्टम परिवार में शामिल है।
एमॉक्सिसिलिन की खोज सन् 1958 में हुई और इसका चिकित्सा में उपयोग सन् 1972 में आरम्भ हुआ। Fischer J, Ganellin CR Analogue-based Drug Discovery 2006 जॉन वाइली एंड संस 978-3-527-60749-5 490 https://books.google.com/books?id=FjKfqkaKkAAC&pg=PA490 live https://web.archive.org/web/20170908135935/https://books.google.com/books?id=FjKfqkaKkAAC&pg=PA490 8 सितंबर 2017 Roy J An introduction to pharmaceutical sciences production, chemistry, techniques and technology 2012 वूडहैड पब्लिकेशन्स कैम्ब्रिज 978-1-908818-04-1 239 https://books.google.com/books?id=0IdmAgAAQBAJ&pg=PA239 live https://web.archive.org/web/20170908135935/https://books.google.com/books?id=0IdmAgAAQBAJ&pg=PA239 8 सितंबर 2017 एमॉक्सिल को सन् 1974 में संयुक्त राज्य अमेरिका में चिकित्सा उपयोग की अनुमति मिली और यूनाइटेड किंगडम में इसकी अनुमति सन् 1977 में मिली। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन की आवश्यक औषधियों की सूची में है। ((World Health Organization)) The selection and use of essential medicines 2023: web annex A: World Health Organization model list of essential medicines: 23rd list (2023) 2023 10665/371090 विश्व स्वास्थ्य संगठन विश्व स्वास्थ्य संगठन जीनेवा WHO/MHP/HPS/EML/2023.02 free यह बच्चों के लिए सबसे अधिक निर्धारित प्रतिजैविक औषधियों में से एक है। Kelly D Diseases of the liver and biliary system in children 2008 Wiley-Blackwell Chichester, UK 978-1-4443-0054-3 217 3 https://books.google.com/books?id=z7nO3OrNXckC&pg=PA217 live https://web.archive.org/web/20170908135935/https://books.google.com/books?id=z7nO3OrNXckC&pg=PA217 8 सितंबर 2017 एमॉक्सिसिलिन सामान्य औषधि के रूप में उपलब्ध है। सन् 2022 में यह संयुक्त राज्य अमेरिका में 26वीं सबसे अधिक उपयोगी औषधि थी जिसके 2 करोड़ से अधिक नुस्खे थे।The Top 300 of 2022 https://clincalc.com/DrugStats/Top300Drugs.aspx ClinCalc 30 अगस्त 2024 30 अगस्त 2024 https://web.archive.org/web/20240830202410/https://clincalc.com/DrugStats/Top300Drugs.aspx live Amoxicillin Drug Usage Statistics, United States, 2013 - 2022 ClinCalc https://clincalc.com/DrugStats/Drugs/Amoxicillin 30 अगस्त 2024
सन्दर्भ
श्रेणी:कार्बनिक यौगिक