Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बड़े मियाँ छोटे मियाँ (1998 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बड़े मियाँ छोटे मियाँ बड़े-मियाँ-छोटे-मियाँ.jpg बड़े मियाँ छोटे मियाँ का पोस्टर डेविड धवन वाशु भगनानी रूमी ज़ाफ़री रूमी ज़ाफ़री विजू शाह के एस प्रकाश राव ए मुत्तु अमिताभ बच्चन,वाशु भगनानी गोविन्दा, अमिताभ बच्चन, रवीना टंडन, रम्या कृष्णा, परेश रावल, अनुपम खेर, शरत सक्सेना, सुषमा सेठ 16 अक्तूबर 1998 हिन्दी बड़े मियाँ छोटे मियाँ 1998 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इसमें अमिताभ बच्चन और गोविंदा ने दोहरी भूमिकाओं निभाई हैं। रम्या कृष्णन, रवीना टंडन, अनुपम खेर सहायक भूमिकाओं में हैं। विशेष उपस्थिति में माधुरी दीक्षित है। डेविड धवन द्वारा निर्देशित और वाशु भगनानी द्वरा निर्मित यह फिल्म 1998 की कुछ कुछ होता है के बाद सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। संक्षेप ये कहानी दो दोस्तों, अर्जुन सिंह (अमिताभ बच्चन) और प्यारे मोहन (गोविंदा) की है। दोनों पुलिस इंस्पेक्टर हैं और अर्जुन की बहन, सीमा (रवीना टंडन) और प्यारे मोहन एक दूसरे से प्यार करते रहते हैं। वहीं अर्जुन की कोई प्रेमिका नहीं होती है। इनका जीवन बस इसी तरह चलते रहता है। जोरावर (परेश रावल) हथियारों और हीरे की तस्करी करने वाला अपराधी है, जो अपने आप को मूर्ति बनाने वाला बता कर अपनी काली करतूत छुपा लेता है। एक दिन होटल में उसे पता चलता है कि कोई उसकी जासूसी कर रहा है। वो उसे पकड़ लेता है और उसकी हत्या कर देता है। उसकी हत्या होते उसकी दोस्त, नेहा (रम्या कृष्णन) देख लेती है। वो डर कर पुलिस को फोन करती है और प्यारे के बारे में पुछती है, पर उस समय प्यारे पुलिस स्टेशन में नहीं होता है तो अर्जुन अपने आप को प्यारे बोल कर उससे बात करता है। मुख्य कलाकार गोविन्दा - प्यारे मोहन "'व" छोटे मियाँ अमिताभ बच्चन - इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह "व" बड़े मियाँ रवीना टंडन - सीमा सिंह रम्या कृष्णा - नेहा परेश रावल - ज़ोरावर भाई अनुपम खेर - पुलिस कमिशनर श्यामलाल शरत सक्सेना - शरद, ज़ोरावर का आदमी सुषमा सेठ - अर्जुन व सीमा की माँ कादर ख़ान - क़ादर भाई, बैरा सतीश कौशिक - शराफत अली दिव्या दत्ता - मधु राकेश बेदी - मक्खन, चौकीदार असरानी - संग्रहालय का चौकीदार अवतार गिल - सुंदर काला रज़ाक़ खान - कलीम ढीले, क़ैदी टीकू तलसानिया - जौहरी माधुरी दीक्षित - स्वयं, विशेष भूमिका डेविड धवन - स्वयं, विशेष भूमिका विजू खोटे - रेलगाडी में नीली पगड़ीवाला, विशेष भूमिका मनमौजी - रेलगाडी में गंजा आदमी संगीत गाने गायन समीर विजू शाह अस्सी चुटकी नब्बे ताल उदित नारायाण, सुदेश भोंसले 5:26 किसी डिस्को में जाएं उदित नारायण, अलका याज्ञनिक 5:24 देता जे जो रे I उदित नारायण, अमित कुमार, अनुराधा पौडवाल, कविता कृष्णमूर्ति 5:10 देता जे जो रे II अलका याज्ञनिक, कविता कृष्णमूर्ति, उदित नारायण, सुदेश भोंसले 5:10 धिन तक धिन जसपिंदर नरूला, सुदेश भोंसले 4:53 बड़े मियाँ छोटे मियाँ उदित नारायण, सुदेश भोंसले, राकेश पंडित, पूनम भाटिया 5:58 मखणा अलका याज्ञनिक, उदित नारायण, अमित कुमार 5:01 अस्सी चुटकी नब्बे ताल II उदित नारायाण, सुदेश भोंसले 1:52 नामांकन और पुरस्कार |- | rowspan="2"|1999 | विजू शाह | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार | |- | गोविंदा | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार | |} बाहरी कड़ियाँ 0118673 बड़े मियाँ छोटे मियाँ श्रेणी:1998 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:विजू शाह द्वारा संगीतबद्ध फिल्में