Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

महिंद्रा समूह

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

महिंद्रा समूह का पुराना लॉगो महिन्द्रा समूह 6.7 बिलियन अमरिकी डॉलर के सम्पत्ति आधार के साथ भारत के श्रेष्ठ दस औद्योगिक घरानों में से एक है तथा यह दुनिया की श्रेष्ठ तीन ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में से एक है। इन तमाम वर्षों में, महिन्द्रा ग्रुप ने भारतीय अर्थव्यवस्था के सभी महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज की है। लगातार नये स्तर बनाते हुए, आज यह देश की एक प्रमुख कार्यक्षम कंपनी के रूप में स्थापित हो चुकी है। सन 1945 में, मूलत: कंपनी की स्थापना महिन्द्रा एंड मोहम्मद के रूप में हुई थी। भारत के विभाजन के बाद, गुलाम मोहम्मद पाकिस्तान चले गये और राष्ट्र के पहले वित्त मंत्री बने इसलिए सन 1948 में कंपनी का नाम 'महिन्द्रा एंड मोहम्मद' से बदलकर महिन्द्रा एंड महिन्द्रा कर दिया गया। ग्रामीण भारत तक टेक्नोलॉजी की प्रगति को पहुंचाने का मुख्य ध्येय कायम रखते हुए कंपनी ने अपने को एक ऐसे ग्रुप के रूप में ढ़ाला है जो कि विभिन्न व्यवसाय क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति के साथ भारतीय और विदेशी बाजारों की मांग को पूरा करती है : ऑटोमोटिव, फार्म उपकरण, वित्तीय सेवाएं, सिस्टेक, आफ्टर मार्केट, सूचना टेक्नोलॉजी स्पेशियलिटी बिजनेस, अधोसंरचना विकास, ट्रेड, रीटेल तथा लौजिस्टिक्स। चेयरमैन केशुब महिन्द्रा तथा प्रबन्ध निदेशक आनन्द महिन्द्रा के नेतृत्व में महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने हर दृष्टि से प्रगति करते हुए ऐसे ग्रुप का रूप लिया है जो अपने कामकाज के हर-एक क्षेत्र में प्रमुख स्थान पर है। अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी तथा किफायती उपलब्धता ने कंपनी को प्रत्येक गुजरते वर्ष के साथ और अधिक मज़बूत बनाया है। 62 वर्षों से अधिक के निर्माण अनुभव के साथ, महिन्द्रा समूह का टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मार्केटिंग तथा वितरण में मजबूत आधार है जो कि एक ग्राहक-केन्द्रित संगठन के रूप में इसके विकास के लिए महत्त्वपूर्ण है। इस समूह में 75,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं तथा इनकी अत्याधुनिक सुविधाएं भारत व विदेशों में स्थित हैं। From wikipedia.org Thanks इन्हें भी देखिये महिंद्रा एंड महिंद्रा टेक महिंद्रा बाहरी कड़ियाँ महिन्द्र किसान मित्र महिन्द्रा फायनेन्स श्रेणी:महिंद्रा समूह श्रेणी:भारतीय उद्योग समूह