411 REFERENCE · Wikipedia
खीराचोरा गोपीनाथ मन्दिर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
खीराचोरा गोपीनाथ मन्दिर (Khirachora Gopinatha Temple) भारत के ओड़िशा राज्य के बालेश्वर ज़िले के रेमुना नगर में स्थित भगवान कृष्ण को समर्पित एक हिन्दू मन्दिर है। यह एक प्रमुख तीर्थस्थल है और यहाँ श्री कृष्ण जन्माष्टमी भव्य रूप से मनाई जाती है।
== नामोत्पत्ति ==
"खीराचोरा" नाम "क्षीर (दूध) का चोर" से उत्पन्न हुआ है, अर्थात् श्री कृष्ण।
== विग्रह ==
यहाँ तीन प्रमुख मूर्तियाँ हैं। बीच में काले शैल से बनी भगवान गोपीनाथ की मूर्ति हैं। उनके एक ओर गोविंद और दूसरी ओर मदन मोहन हैं। गोविंद और मदन मोहन की मूर्तियाँ सन् 1938 में "चैतन्य दासा बाबाजी" नामक भक्त वृंदावन से लाए थे। श्री गोपीनाथ से सम्बन्धित आस्था है कि इसे स्वयं श्री राम ने अपने वनवास काल में इसे तराशा था, ताकि सीता माता उनके अगले अवतार का स्वरूप देख सकें, और चित्रकूट धाम में सीता माता ने इसकी पूजा करी थी। 13वीं शताब्दी में राजा नरसिंह देव प्रथम इन्हें चित्रकूट से यहाँ लाए थे, और उन्होंने ही यहाँ ब्रजपोखरी और कूटपोखरी नामक दो जलाश्य खुदवाए थे।
== इन्हें भी देखें ==
रेमुना
बालेश्वर ज़िला
== सन्दर्भ ==