Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दनाकिल डिप्रेसन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

230px|अंगूठाकार|alt=Hot Red Lava|दनाकिल डिप्रेसन में मौज़ूद सक्रिय ज्वालामुखी "इरता अले" में उबलता गर्म लावा 230px|अंगूठाकार|alt=Ayalu mountains|अयालु ज्वालामुखी एक पुराना ज्वालामुखी है जो इस द्रोणी का सबसे पश्चिमी ज्वालामुखी है। दनाकिल डिप्रेसन अथवा डैनाकिल डिप्रेसन (Danakil Depression; डॅनाकिलअंग्रेजी उच्चारण https://web.archive.org/web/20200126144523/https://www.lexico.com/definition/danakil 26 जनवरी 2020 देखें और सुनें. लेक्सिको डॉट कॉम पर।) इथियोपिया में स्थित अफ़ार द्रोणी का उत्तरी हिस्सा है। भूआकृतिक दृष्टि से यह लगभग मैदानी हिस्सा है और भूवैज्ञानिक दृष्टि से अवतलित भूमि है जहाँ भ्रंशन, निमज्जन और उत्थान के क्रम, और ज्वालामुखी क्रियाओं से निर्मित स्थलरूप मिलते हैं। अफ़ार द्रोणी अथवा अफ़ार त्रिभुज, जिसका यह उत्तरी भाग है, तीन टेक्टॉनिक प्लेटों का मिलन बिंदु है जहाँ से अफ़्रीकी प्लेट, अरब प्लेट और भारतीय प्लेट वर्तमान में एक दूसरे से दूर खिसक रही हैं। कम ऊँचाई और शुष्क जलवायु वाला यह इलाका एक अंतरवर्ती प्रवाह वाला क्षेत्र भी है। दनाकिल और इसके आसपास के भूभाग को दनाकिल रेगिस्तान कहा जाता है और इसकी पूर्वी सीमा पर मौज़ूद पहाड़ों को दनाकिल आल्प्स के नाम से जानते हैं। दनाकिल रेगिस्तान में रहने वाले जनजातीय लोगों को दनाकिल लोग कहते हैं। दनाकिल डिप्रेसन कई कारणों से प्रसिद्ध है जिनमें से इसे धरती की सबसे निचाई वाली भूमि (समुद्र तल से), सालाना औसत के आधार पर सबसे गर्म भूभाग और यहाँ मौज़ूद गर्म ज्वालामुखीय झीलों के तेज़ाबी पानी के कारण "नरक का दरवाज़ा" के रूप में भी इसे जाना जाता है।https://www.bbc.com/hindi/vert-fut-41001153 ये है दुनिया में ‘जहन्नुम का दरवाज़ा' 22 अगस्त 2017 बीबीसी.कॉम बीबीसी हिंदी 26 जनवरी 2020 https://web.archive.org/web/20180227094546/http://www.bbc.com/hindi/vert-fut-41001153 27 फ़रवरी 2018 live https://navbharattimes.indiatimes.com/photomazza/travel/four-deadliest-ever-places-of-the-world-one-must-avoid-visiting/photoshow/73025328.cms फोर डेडलिएस्ट एवर प्लेसेस ऑफ़ दि वल्ड वन मस्ट अवॉइड विजिटिंग (नवभारत टाइम्स फोटोगैलरी) navbharattimes.indiatimes.com नवभारत टाइम्स दुनिया कि सबसे ख़तरनाक चार जगहें जहाँ किसी को जाने से बचना चाहिये 26 जनवरी 2020 साथ ही यहाँ पाए गए प्राचीन जीवाश्मों के कारण कुछ विद्वान इसे सभ्यता का उत्पत्तिस्थल भी मानते हैं। भूविज्ञान 230px|thumb|alt=Map of East Africa Showing Plates|पूर्वी अफ़्रीका की प्लेट विवर्तनिकी दनाकिल डिप्रेसन तीन टेक्टॉनिक प्लेटों का मिलन बिंदु है - अफ़्रीकी प्लेट, अरब प्लेट और भारतीय प्लेट, और प्लेट त्रिसंधि (प्लेट-रिफ़्ट ट्रिपल-जंक्शन) के रूप में देखा जाता है और अफ़ार त्रिसंधि के नाम से जाना जाता है।बायनी अलबाचेव अब्दस्सलाम मोहम्मद जी. yes 2005 टेक्टॉनिक्स ऑफ़ दि अफ़ार डिप्रेसन: अ रिव्यू एंड सिंथेसिस अफ़ार डिप्रेसन का टेक्टॉनिक्स: एक समीक्षा एवं संश्लेषण जर्नल ऑफ़ अफ़्रीकन अर्थ साइंसेज en 41 1–2 41–59 10.1016/j.jafrearsci.2005.03.003https://www.nytimes.com/2017/01/30/science/danakil-depression-ethiopia.html गेज़िंग इनटू दनाकिल डिप्रेसंस मिरर, एंड सीइंग मार्स स्टेयरिंग बैक यी एमी 30 जनवरी 2017 न्यू यॉर्क टाइम्स 31 जनवरी 2017 en दनाकिल डिप्रेसन के आइने में झाँकना और सामने मंगल ग्रह को पलट कर देखते हुए पाना https://web.archive.org/web/20170131062328/https://www.nytimes.com/2017/01/30/science/danakil-depression-ethiopia.html 31 जनवरी 2017 live प्लेटों के उपविभाजन के आधार पर देखें तो इस द्रोणी के पश्चिमी हिस्से में अफ़्रीकी प्लेट का वह हिस्सा है जिसे नूबियाई प्लेट के नाम से जाना जाता, एशियाई प्लेट का वह हिस्सा जिसे अरब प्लेट के नाम से जाना जाता इसके उत्तर पूर्वी भाग में है और पूर्व और दक्षिण पूर्व में भारतीय ऑस्ट्रेलियाई प्लेट का उपविभाग पूर्वी अफ़्रीकी या सोमालियाई प्लेट है। चूँकि, यहाँ से ये प्लेटें एक दूसरे से दूर खिसक रही हैं यह एक सक्रिय प्लेट सीमा है और यहाँ निमज्जन, भ्रंशन और ज्वालामुखी की घटनाएँ देखने को मिलती हैं। ज़मीनी सतह के समुद्री जल में डूब जाने और पुनः उत्थान द्वारा बाहर आने के परिणामस्वरुप यहाँ बलुआ पत्थर और चूनापत्थर जैसी चट्टान संरचनायें मिलती हैं जो सतत रूप से पाये जाने वाले ज्वालामुखीय बेसाल्ट की चट्टानों के ऊपर हैं।https://books.google.com/books?id=IfvKWpsISTQC&pg=PA88 जियोलॉजिकल एटलस ऑफ़ अफ़्रीका: विद नोट्स ऑन स्ट्रेटीग्राफी, टेक्टॉनिक्स, इकोनॉमिक जियोलॉजी, जियोहैज़र्ड्स, जियोसाइट्स एंड जियोसाइंटिफिक एजुकेशन ऑफ़ ईच कंट्री श्लूटर थॉमस स्प्रिंज़र साइंस & बिजनेस मीडिया 2008 978-3-540-76373-4 88–89 en अफ़्रीका का भूवैज्ञानिक एटलस: प्रत्येक देश के शैलस्तरिकी, टेक्टॉनिक्स, आर्थिक भूविज्ञान, भूआपदाओं, भूस्थलों और भूवैज्ञानिक शिक्षा पर टिप्पणियों के साथ 26 जनवरी 2020 https://web.archive.org/web/20170803031235/https://books.google.com/books?id=IfvKWpsISTQC&pg=PA88 3 अगस्त 2017 live अवस्थिति 230px|thumb|alt=Map showing Danakil desert in green|दनाकिल मरुस्थल का मानचित्र जिसका भाग दनाकिल डिप्रेसन है। दनाकिल डिप्रेसन एक बड़ा मैदान है जो लगभग 200 by 50 km mi 0 on भूमि पर विस्तृत है। इसकी अवस्थिति इरीट्रिया की सीमा के पास, इथियोपिया के उत्तरी हिस्से में हैं। यह इलाका समुद्र ताल से तकरीबन 125 m ft 0 on नीचे है जिसके पश्चिम में इथियोपियाई पठार और पूर्व में दनाकिल आल्प्स के पहाड़ हैं जिनके और आगे पूर्व में लाल सागर स्थित है।https://books.google.com/books?id=ZTo-AANipecC&pg=PA44 इवैपोराइट्स, पेट्रोलियम एंड मिनरल रिसोर्सेज मेल्विन जे. एल. एल्सेवियर 1991 978-0-08-086964-3 44–45 en इवैपोराइट्स, पेट्रोलियम एवं खनिज संसाधन 26 जनवरी 2020 https://web.archive.org/web/20191214031243/https://books.google.com/books?id=ZTo-AANipecC&pg=PA44 14 दिसंबर 2019 live विवरण 230px|thumb|दनाकिल डिप्रेसन में मौज़ूद गर्म जलस्रोत अत्यंत विषम परिस्थितियों में जीवित रहने वाले (एक्सट्रीमोफाइल) माइक्रोब्स के अध्ययन हेतु एक बेहतरीन मौक़ा उपलब्ध कराते हैं। दनाकिल डिप्रेसन दुनिया का सबसे गर्म इलाका है, जहाँ तक वर्ष पर्य्यन्त के औसत तापमान की बात की जाए।https://www.bbc.com/hindi/science/2016/06/160627_vert_earth_hottest_place_on_earth_tk कहां हैं दुनिया की सबसे गर्म जगह? विवियन कमिंग bbc.com/hindi बीबीसी हिंदी 26 जनवरी 2020 https://web.archive.org/web/20171026213341/http://www.bbc.com/hindi/science/2016/06/160627_vert_earth_hottest_place_on_earth_tk 26 अक्तूबर 2017 live साथ ही यह दुनिया के सबसे निचले इलाकों में से भी एक है (100 मीटर नीचे), और वर्ष में बहुत ही कम वर्षा प्राप्त करने के कारण एक शुष्क क्षेत्र भी है। यहाँ बहने वाली प्रमुख नदी अवाश नदी है जो नमकीन पानी की झीलों की लड़ी के रूप में सूख जाती है, जैसे अफ़्रीरा झील, और हिंद महासागर तक नहीं पहुँचने पाती।http://ngm.nationalgeographic.com/2005/10/danakil-desert/morell-text अफ्रिकास़ डैनाकिल डेज़र्ट ngm.nationalgeographic.com नेशनल ज्याॅग्रफिक en अफ़्रीका का दनाकिल रेगिस्तान 10 दिसम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20170621011005/http://ngm.nationalgeographic.com/2005/10/danakil-desert/morell-text 21 जून 2017 live यहाँ के दक्षिणी छोर पर स्थित दो प्रमुख ज्वालामुखियों में माउंट अयालु सबसे पश्चिम में स्थित है और पुराना भी है। दूसरा ज्वालामुखी इरता अले है जो एक सक्रिय ज्वालामुखी है और इसके ऊपर कई क्रेटर झीलें हैं जिनमें उबलता हुआ लावा मौजूद है। इसी इलाके में डालोल नामक जलस्रोत भी है जिससे गंधक के साथ मिला गर्म पानी बाहर आता है। साथ ही अन्य कई झीलें और क्रेटर हैं जिनसे गर्म पानी बाहर आता है। यहाँ पिघला लावा, बुलबुले छोड़ती कीचड़ वाली झीलें, और जलस्रोत, सभी विलक्षण रंग-बिरंगे दृश्य प्रस्तुत करते हैं।https://earthobservatory.nasa.gov/images/84239/curiosities-of-the-danakil-depression क्यूरियौसिटीज ऑफ़ दि डैनाकिल डिप्रेसन दनाकिल डिप्रेसन की उत्सुकताजनक चीजें en Earthobservatory.nasa.gov 26 जनवरी 2020 https://web.archive.org/web/20190705214207/https://earthobservatory.nasa.gov/images/84239/curiosities-of-the-danakil-depression 5 जुलाई 2019 live यह इलाका ऐसा नहीं कि यहाँ मानव निवास करें लेकिन आसपास के इलाकों में विषम परिस्थितियों में भी अफ़ार और दनाकिलhttps://books.google.co.in/books?id=9gyK83OCToEC&q=%E0%A4%A6%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%B2&dq=%E0%A4%A6%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%B2&hl=hi&sa=X&redir_esc=y अभिनव मराठी ज्ञानकोश - गूगल पुस्तक Books.google.co.in 26 जनवरी 2020 लोग रहते हैं और यहाँ से प्राप्त होने वाले खनिजों और नमक का खनन करते हैं। सबसे नजदीकी क़स्बा मेकेले है जहाँ यहाँ से प्राप्त खनिजों को बेचा जाता है। दनाकिल डिप्रेसन अनुसन्धान के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण है। इन नम इलाकों में इस बात पर अनुसन्धान ज़ारी है कि कैसे समुद्रों में अजीवजनन आरंभ हुआ होगा और इस अध्ययन का खगोलिकीय जीवोत्पत्ति को समझने में कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।http://astrobiology.com/2016/04/hydrothermal-systems-show-spectrum-of-extreme-life-on-earth.html हाइड्रोथर्मल सिस्टम्स शो स्पेक्ट्रम ऑफ़ एक्स्ट्रीम लाइफ़ ऑन अर्थ 26 अप्रैल 2016 यूरोप्लैनेट 1 मई 2016 एस्ट्रोबायलॉजी लैब en पृथ्वी पर आत्यंतिक जीवन वर्णक्रम दिखाते हाइड्रोथर्मल तंत्र यहाँ उपस्थित बहुत किस्मों के सूक्ष्मजीव जो आत्यंतिक पर्यावरणीय दशाओं में जीवित हैं, खगोलजीवविज्ञान के अध्ययनकर्ताओं की रुचि का विषय हैं। हालाँकि, अक्टूबर 2019 में वैज्ञानिकों की टीम ने यह भी सूचित किया कि यहाँ की गर्म और तेज़ाबी क्रेटर झीलों में कोई ऐसे सूक्ष्मजीव नहीं मिलें, यहाँ तक कि आर्काइया भी जिनके मिलने की उमीद की गयी थी।बेलिटा, जोडी एवं अन्य 28 अक्टूबर 2019 हाइपरडाइवर्स आर्काइया नियर लाइफ़ लिमिट्स एट दि पॉलीएक्सट्रीम जियोथर्मल डालोल एरिया पॉलीएक्सट्रीम भूतापीय इलाके डालोल में जीवन के अंतिम छोरों पर मौजूद हाइपरडाइवर्स आर्काइया नेचर इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन en 3 11 1552–1561 10.1038/s41559-019-1005-0 31666740https://www.nytimes.com/2019/11/01/science/extreme-life-aliens.html दे डोंट फाइंड लाइफ़ इन अ होपलेस प्लेस एंड्रूज रॉबिन जार्ज 1 नवम्बर 2019 दि न्यू यॉर्क टाइम्स 4 नवम्बर 2019 en आशाहीन जगह पर उन्हें नहीं मिला जीवन https://web.archive.org/web/20191104025538/https://www.nytimes.com/2019/11/01/science/extreme-life-aliens.html 4 नवंबर 2019 live गरम चश्मे वैज्ञानिकों और पर्यटकों का एक प्रमुख आकर्षण यहाँ पाए जाने वाले गर्म जलस्रोत भी हैंकोटोपाउलो इलेक्ट्रा ह्यूअरटैस एंटोनियो डेलगाडो गार्सिया-रुइज़ जुआन मानुएल डोमिंगुएज-वेरा जोश एम लोपेज-गार्सिया जोस मारिया गुएरा-शुश्के इजाबेला रल फर्नांडो 6 दिसम्बर 2018 अ पौली-एक्स्ट्रीम हाइड्रोथर्मल सिस्टम कंट्रोल्ड बाई आयरन: दि केस ऑफ़ डालोल एट दि आफ़ार ट्रैंगल लौह नियंत्रित एक पौली-एक्स्ट्रीम हाइड्रोथर्मल तंत्र: आफ़ार त्रिभुज में डालोल का एक केस एसीएस अर्थ एंड स्पेस केमेस्ट्री 3 1 90–99 en 10.1021/acsearthspacechem.8b00141 30801049 6380227 जिसका प्रमुख कारण इनके द्वारा निर्मित रंग-बिरंगी दृश्यावली है; उदाहरण के लिए पीली झील एक ऐसी ही झील है।https://independent-travellers.com/ethiopia/danakil_depression/yellow_lake/ येलो लेक इस लोकेटेड इन दि डैनाकिल डिप्रेसन इंडिपेंडेंट ट्रेवेलर्स independent-travellers.com en डैनाकिल डिप्रेसन में अवस्थित है पीली झील 13 जून 2017 https://web.archive.org/web/20170329211656/https://independent-travellers.com/ethiopia/danakil_depression/yellow_lake/ 29 मार्च 2017 dead पुरातत्व इस इलाके का पुरातात्विक दृष्टि से भी महत्व है। इसे कुछ लोग "मानव सभ्यता का पालना" (अर्थात उत्पत्ति भूमि) भी मानते हैं; 1974 में डोनाल्ड जॉनसन और उनके साथियों ने प्रसिद्ध ऑस्ट्रालोपिथिकस जीवाश्म लूसी की खोज की जिसे 32 लाख वर्ष पुराना परिगणित किया गयाडोनाल्ड सी. जॉनसन https://archive.org/details/fromlucytolangua0000joha फ़्राम लूसी टू लैंगुएज साइमन एंड शुस्टर ब्लेक एडगर registration 1996 119 9780684810232 लूसी से भाषा तक en और साथ ही यहाँ से अन्य कई ऐसे जीवाश्म भी मिले हैं जिनके आधार पर कुछ विद्वान इस इलाके को मानव की उत्पत्ति का इलाका मानते हैं।http://www.bbc.com/earth/story/20160614-the-people-and-creatures-living-in-earths-hottest-place अर्थ - दिस एलियन वल्ड इस हॉटेस्ट प्लेस ऑन अर्थ कमिंग विवियन 15 जून 2016 बीबीसी en पृथ्वी - यह एलियन दुनिया धरती पर सबसे गर्म जगह है 26 जनवरी 2020 https://web.archive.org/web/20191003112447/http://www.bbc.com/earth/story/20160614-the-people-and-creatures-living-in-earths-hottest-place 3 अक्तूबर 2019 live https://theculturetrip.com/africa/ethiopia/articles/this-ethereal-place-is-the-hottest-place-on-earth-danakil-depression/ दिस अर्थरियल लैंडस्केप इस दि हॉटेस्ट प्लेस ऑन दि अर्थ Theculturetrip.com en यह अर्थरियल भूदृश्य पृथ्वी पर सबसे गर्म स्थान है 26 जनवरी 2020 https://web.archive.org/web/20180605021315/https://theculturetrip.com/africa/ethiopia/articles/this-ethereal-place-is-the-hottest-place-on-earth-danakil-depression/ 5 जून 2018 live इन्हें भी देखें अफ़ार द्रोणी अवाश नदी सन्दर्भ 33em बाहरी कड़ियाँ Danakil Depression – बीबीसी प्लैनेट अर्थ पर वीडियो क्लिप en 14.2417 N 40.3 E source:kolossus-eowiki title श्रेणी:अफ़ार प्रदेश श्रेणी:इथियोपिया का भूगोल श्रेणी:इरित्रिया का भूगोल