Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पॉल मिलग्रोम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पॉल मिलग्रोम Paul Milgrom Headshot.jpg 2013 में मिलग्रोम 1948 4 20 डेट्रॉइट, मिशिगन, यू.एस. Auction theoryIncentive theoryMarket design Eva Meyersson University of Michigan (BA)Stanford University (MS, PhD) अर्थशास्त्र Northwestern University (1979–1983)Yale University (1982–1987)Stanford University (1987–present) https://www.proquest.com/docview/302983497/ The structure of information in competitive bidding 1979 Robert B. Wilson Susan AtheyLuís CabralJoshua GansGillian HadfieldLi Shengwu इर्विन प्लेन नेमर्स प्राइज इन इकोनॉमिक्स (2008)बीबीवीए फाउंडेशन फ्रंटियर्स ऑफ नॉलेज अवार्ड्स (2012)गोल्डन गूस अवॉर्ड (2014)अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार (2020) टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग एम्मी अवार्ड्स (2024) पॉल रॉबर्ट मिलग्रोम (जन्म - 20 अप्रैल, 1948) एक अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं। मिलग्रोम स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ़ ह्यूमैनिटीज़ एंड साइंसेज़ में ह्यूमैनिटीज़ एंड साइंसेज़ के शर्ली और लियोनार्ड एली प्रोफेसर हैं। इन्होंने यह पद उन्होंने 1987 से संभाला हुआ है। ये स्टैनफोर्ड स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में प्रोफेसर और स्टैनफोर्ड इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक रिसर्च में सीनियर फेलो भी हैं।पॉल आर. मिलग्रोम https://www.gsb.stanford.edu/faculty-research/faculty/paul-r-milgrom स्टेनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस 4 जून 2026 en 30 सितम्बर 2025 मिलग्रोम खेल सिद्धांत खासकर नीलामी सिद्धांत और कीमत तय करने की रणनीति के विशेषज्ञ हैं। मिलग्रोम को रॉबर्ट बी. विल्सन के साथ "नीलामी सिद्धांत में सुधार और नए नीलामी प्रारूपों के आविष्कारों के लिए" 2020 का अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया।द प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज 2020 https://www.nobelprize.org/uploads/2020/09/press-economicsciences2020.pdf रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज 4 जून 2026 आरंभिक जीवन और शिक्षा पॉल मिलग्रोम का जन्म डेट्रॉइट, मिशिगन में 20 अप्रैल 1948 को हुआ। इनका परिवार ओक पार्क, मिशिगन चला गया और मिलग्रोम ने डेवी एलिमेंट्री स्कूल और फिर ओक पार्क हाई स्कूल में पढ़ाई की। मिलग्रोम ने 1970 में मिशिगन यूनिवर्सिटी से गणित में कला स्नातक की डिग्री ली। मिलग्रोम 1974 में सोसाइटी ऑफ एक्चुअरीज के फेलो बने। 1975 में मिलग्रोम ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में स्नातक अध्ययन के लिए दाखिला लिया और 1978 में सांख्यिकी में विज्ञान स्नातक और 1979 में व्यवसाय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।पॉल मिलग्रोम https://jewishvirtuallibrary.org/paul-milgrom जेविश वर्चुअल लाइब्रेरी 4 जून 2026 शैक्षणिक कैरियर मिलग्रोम ने नॉर्थवेस्टर्न विश्वविद्यालय के केलॉग स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट में शिक्षण की नौकरी की और यहां इन्होंने 1979 से 1983 तक काम किया। नॉर्थवेस्टर्न में मिलग्रोम प्रोफेसरों के एक समूह का हिस्सा थे जिसमें भविष्य के नोबेल पुरस्कार विजेता रोजर मायर्सन और बेंग्ट होल्मस्ट्रॉम, नैन्सी स्टोकी, रॉबर्ट जे वेबर, जॉन रॉबर्ट्स और मार्क सैटरथवे शामिल थे। इन्होंने मिलग्रोम को अर्थशास्त्र में मूल्य निर्धारण, नीलामी, वित्तीय बाजार और औद्योगिक संगठन जैसी समस्याओं की एक विस्तृत श्रृंखला पर खेल सिद्धांत और सूचना अर्थशास्त्र को लाने में मदद की।पुटिंग ऑक्शन थ्योरी टू वर्क http://www.econ.ucla.edu/riley/271/Milgrom-Putting%20Auction%20Theory%20to%20Work.pdf www.econ.ucla.edu 4 जून 2026 इन्हें भी देखें अर्थशास्त्र में नोबेल विजेताओं की सूची श्रेणी:1948 में जन्मे लोग श्रेणी:अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता श्रेणी:जीवित लोग सन्दर्भ