Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सिर दरिया

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|तियन शान पर्वतों से अरल सागर तक सिर दरिया का मार्ग thumb|230px|ख़ुजन्द, ताजिकिस्तान से गुज़रता हुआ सिर दरिया सिर दरिया (फ़ारसी: ur سيردريا, ताजिकी: Сирдарё, अंग्रेज़ी: Syr Darya) मध्य एशिया की एक बड़ी नदी है। यह २,२१२ किलोमीटर लम्बी नदी किर्गिज़स्तान, ताजिकिस्तान, उज़बेकिस्तान और काज़ाख़स्तान के देशों से निकलती है। आमू दरिया और सिर दरिया को मध्य एशिया की दो सब से महत्वपूर्ण नदियाँ माना जाता है, हालांकि आमू दरिया में सिर दरिया से कहीं ज़्यादा पानी बहता है।Central Asian republics, Michael Kort, Infobase Publishing, 2004, ISBN 978-0-8160-5074-1, ... Formed in eastern Uzbekistan by tributaries that rise in the Tien Shan, the Syr Darya generally parallels the Amu Darya as it crosses the desert in Kazakhstan en route toward the Aral Sea. Because the two rivers provided the essential in a harsh desert region, Central Asia at one time was called 'the land between the rivers' ... अन्य नाम इसे अरबी में 'सेहून' (ur سيحون) बुलाया जाता है जो इस्लामी सोच में जन्नत की चार नदियों में से एक का नाम है। इसका प्राचीन फ़ारसी नाम 'यख़्शा आर्ता' (ur یَخشَه اَرتَه) था जिसका मतलब 'महान मोती-जैसी (नदी)' था। प्राचीन यूनानी में इसे 'याकसारतेस' (Ἰαξάρτης) कहा जाता था जो प्राचीन फ़ारसी नाम का बिगड़ा हुआ रूप है। स्रोत और मार्ग सिर दरिया तियन शान पर्वतों के दो झरनों से उत्पन्न होती है। पहला नारीन नदी है और दूसरा कारा दरिया है। इन दोनों का विलय उज़बेकिस्तान की फ़रग़ना वादी में होता है और वहाँ से इसे सिर दरिया के नाम से जाना जाता है। यह पश्चिम की ओर बहकर दक्षिणी काज़ाख़स्तान से गुज़रती हुए अरल सागर में मिल जाती है। सिर दरिया के कुल जलसम्भर इलाक़े का क्षेत्रफल लगभग ८,००,००० वर्ग किमी है।Rivers of the world: a social, geographical, and environmental sourcebook https://web.archive.org/web/20130527032302/http://books.google.com/books?id=koacGt0fhUoC 27 मई 2013 , James R. Penn, ABC-CLIO, 2001, ISBN 978-1-57607-042-0, ... The Syr Darya (anciently Jaxartes) is formed by the junction of two streams, the Naryn and the Kara Darya, which rise far to the east in the Tien Shan Mountains. At the junction of the two head- streams lies the fertile Fergana valley ... इन्हें भी देखें अरल सागर पामीर पर्वतमाला पंज नदी सन्दर्भ 2 श्रेणी:मध्य एशिया श्रेणी:ताजिकिस्तान की नदियाँ श्रेणी:क़ाज़ाक़्स्तान की नदियाँ श्रेणी:किर्गिज़स्तान की नदियाँ श्रेणी:उज़्बेकिस्तान की नदियाँ श्रेणी:मध्य एशिया की नदियाँ