411 REFERENCE · Wikipedia
पडरौना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पडरौना Padrauna Main Gate of the Palace.jpg महल का मुख्यद्वार पडरौना India Uttar Pradesh 26.90 83.98 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति देश राज्य उत्तर प्रदेश ज़िला कुशीनगर ज़िला 49723 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30
पडरौना (Padrauna) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के कुशीनगर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975 पडरौना एक स्थानीय ज़मींदारी रियासत, जिसे पडरौना एस्टेट के नाम से जाना जाता था, का मुख्यालय भी था।Padrauna https://rajputs.net/view/padrauna Rajputs.net 27 September 2026
विवरण
पडरौना उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी व उत्तरी जनपद है। यह २६.९° उत्तरी अक्षांश व ८३.९८° पूर्वी देशान्तर पर स्थित है। समुद्र तल से इसकी औसत उंचाई ७९ मीटर (२५९ फीट) है। इसके उत्तर में नेपाल व पूर्व में बिहार राज्य है। यह गोरखपुर से कोई पचास किमी पूरब में स्थित है। अब पडरौना से भोजपुरी बोली कम होती जा रही है। इस शहर में इमृति जलेबी, और लिट्टी चोखा, पूरी चना, काफी मात्रा में खाया जाता है।
गोरखपुर से पडरौना सड़क एवं रेलमार्ग से जुड़ा हुआ है। यह कस्बा फूल के बर्तनों के लिये प्रसिद्ध है। यहाँ चीनी की एक कारखाना भी है। उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उदित नारायण इंटर कालेज, गोस्वामी तुलसीदास इंटर कालेज तथा नवोदय विद्यालय भी है। कुशीनगर, पडरौना से १५ किमी दक्षिण में स्थित है। पडरौना में सुभाष चौक का नजारा सुबह और शाम को वाकई क़बीले तारीफ है। सुबाष चौक से करीब डेढ़ किलोमीटर उत्तर की तरफ अंजुमन इस्लामिया बॉय होस्टल है जिसमे काफी दूर दराज से बच्चे दिनी के असरि तालीम हासिल करने आते है। इसी खूबसूरत पडरौना के सरजमीं पर एक और अंजुमन इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज है जिसमे पडरौना के इर्द,गिर्द के इलाकों से इसमे बच्चियां भी दिनी और असरि तालीम हासिल करने आते है। पडरौना और भी पडरौना में दीगर मदरसे है स्कूल और कॉलेज है। यह एक हिन्दू बहुल्य शहर है।
इन्हें भी देखें
कुशीनगर ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर
श्रेणी:कुशीनगर ज़िला
श्रेणी:कुशीनगर ज़िले के नगर
*