411 REFERENCE · Wikipedia
क़शक़ाई भाषा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
क़शक़ाई क़शक़ेय दिलि ईरान, इराक़ फ़ार्स १५,००,००० (१९९७) क़शक़ाई Altaic तुर्की ओग़ुज़ अज़रबैजानी qxq अरबी-फ़ारसी, रोमन
क़शक़ाई (قشقایی, Qashqai) या ग़शग़ाई एक तुर्की भाषा है जो क़शक़ाई समुदाय के लोग बोलते हैं। यह समुदाय मुख्य रूप से ईरान के फ़ार्स क्षेत्र में बसा हुआ है। क़शक़ाई बोली अज़रबैजानी भाषा के बहुत क़रीब है और कभी-कभी उस भाषा की उपभाषा कहलाती है। अधिकतर क़शक़ाई लोग क़शक़ाई भाषा के साथ-साथ फ़ारसी भी लिख-बोल सकते हैं।http://www.ethnologue.com/show_language.asp?code=qxq Ethnologue report 9 फ़रवरी 2013 https://web.archive.org/web/20130203142233/http://www.ethnologue.com/show_language.asp?code=qxq 3 फ़रवरी 2013 live
नाम का उच्चारण
'क़शक़ाई' नाम में बिन्दु-वाले 'क़' के उच्चारण पर ध्यान दें - यह 'क' से ज़रा भिन्न है और 'क़ीमत' जैसे शब्दों में मिलता है। इस शब्द को ईरानी लहजे में 'ग़शग़ाई' उच्चारित किया जाता है, जिसके बिंदु-वाले 'ग़' के उच्चारण पर भी ध्यान दें - यह 'ग' से भिन्न है और 'ग़रीब' व 'ग़ायब' जैसे शब्दों में मिलता है।
इन्हें भी देखें
तुर्की भाषाएँ
सन्दर्भ
2
श्रेणी:तुर्की भाषाएँ
श्रेणी:ईरान की भाषाएँ