Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

डेनियल मोजोन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|Daniel Mojon डैनियल मोजोन (29 जुलाई 1963 को बर्न, स्विटज़रलैंड में जन्म) एक स्विस नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं, जिन्हें न्यूनतम चीरफाड़ वाली भेंगापन शल्यक्रिया (मिनिमली इनवेसिव स्ट्रैबिस्मस सर्जरी-MISS) का आविष्कारक माना जाता है।Mojon DS (2015). "Minimally Invasive Strabismus Surgery", in: Eye (Lond). 29, pp. 225-233. doi:10.1038/eye.2014.281 Epub 2014 Nov 28. वैज्ञानिक कार्य कला इतिहासकार ल्यूक मोजोन के पुत्र, डैनियल मोजोन ने बर्न विश्वविद्यालय और न्यूयॉर्क, अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय से चिकित्सा विज्ञान का अध्ययन किया था। उन्होंने बर्न में विश्वविद्यालय नेत्र चिकित्सालय और सेंट गैलेन के कैंटोनल अस्पताल में नेत्र विज्ञान विभाग में वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है। बर्न विश्वविद्यालय अस्पताल (इनसेलस्पिटल) में, वे स्ट्रैबिस्मोलॉजी (भेंगापन विज्ञान) और न्यूरोऑप्थैल्मोलॉजी (न्यूरो नेत्र विज्ञान) विभाग के मुख्य चिकित्सक थे, साथ ही मोतियाबिंद बाह्य रोगी चिकित्सालय के प्रमुख भी थे। सेंट गैलन के कैंटोनल अस्पताल के नेत्र विज्ञान क्लिनिक में उन्होंने प्रायोगिक ऑकुलोग्राफी के लिए प्रयोगशालाओं का नेतृत्व किया था। सन् 2000 में बर्न में विश्वविद्यालय नेत्र चिकित्सालय में उन्होंने पोस्टडॉक्टरल व्याख्यान योग्यता अर्जित की। तत्पश्चात वे बर्न विश्वविद्यालय में पढ़ाते रहे हैं, जहाँ वे 2007 में मानद प्रोफेसर बने; मोजोन जोहान्स केपलर यूनिवर्सिटी लिंज़ के नेत्र चिकित्सालय में सलाहकार भी हैं। खुद को निजी शोध और अभ्यास के लिए समर्पित कर सकने हेतु 2012 में उन्होंने सेंट गैलन के कैंटोनल अस्पताल में अपने पद से त्याग-पत्र दे दिया।Daniel Mojon's CV http://www.augenaerzte-am-bahnhof.ch/st-gallen/ueber-uns/team/prof-daniel-mojon-f-e-b-o/ https://web.archive.org/web/20191108154940/http://www.augenaerzte-am-bahnhof.ch/st-gallen/ueber-uns/team/prof-daniel-mojon-f-e-b-o/ 8 नवंबर 2019 Gerste, Ronald D. (2019). "Daniel Mojon, pioneer of Minimally Minimally Invasive Strabismus Surgery (MISS), Schielen ist auch ein Stigma". Schweizerische Ärztezeitung, 100(9). pp. 317–8. मोजोन का विवाह स्वास्थ्य अर्थशास्त्री स्टेफनिया मोजोन-अज़ी से हुआ है। वैज्ञानिक कार्य भेंगापन के मनोसामाजिक पहलू उनके वैज्ञानिक शोध का मुख्य केंद्र हैं। कई अध्ययनों में, मोजोन ने प्रदर्शित किया है कि भेंगापन के रोगी किस हद तक प्रतिकूलताMojon-Azzi SM, Kunz A, Mojon DS (2007). Opinion of Headhunters about the Ability of Strabismic Subjects to obtain Employment, in: Ophthalmologica. 221, pp. 430-3. झेलते हैं और रोज़मर्रा की ज़िंदगी में अपमानित हैंGerste, Ronald D. (2015). "Augenmuskeloperationen: Weit mehr als Kosmetik". Deutsches Ärzteblatt. pp. 1835–6.। Chris Smyth: Six-year old 'discriminate over squints'. The Times, August 19, 2010.Squinters 'refused party invites'. BBC News, August 19, 2010. 1990 के दशक से भेंगेपन के इलाज में विशेषज्ञता प्राप्त मोजोन ने न्यूनतम चीरफाड़ वाली भेंगापन शल्यक्रिया (मिनिमली इनवेसिव स्ट्रैबिस्मस सर्जरी-MISS) भी विकसित की है, जिसमें हार्म्स की लिम्बल ओपनिंग की पारंपरिक तकनीक या पार्क्स द्वारा विकसित फोर्निक्स तकनीक के विपरीत कंजाक्तिवा / नेत्रश्लेष्मला को मात्र दो से तीन मिलीमीटर के बहुत छोटे चीरों के माध्यम से खोला जाता है।Mojon, DS (2007). "Comparison of a New, Minimally Invasive Strabismus Surgery Technique with the Usual Limbal Approach for Rectus Muscle Recession and Plication". Br J Ophthalmol. 91. pp. 76–82. इस पद्धति के आगमन के दस साल बाद, इस पद्धति की सुरक्षा और इस तरह के ऑपरेशन के बाद तीव्र गति से स्वास्थ्यलाभ को व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त है; हालांकि, शल्य-चिकित्सक के लिए पारंपरिक भेगापन शल्यक्रिया की तुलना में इसे सीखना और करना अधिक कठिन है क्योंकि पारंपरिक पद्धतियों में आमतौर पर एक सेंटीमीटर से अधिक बड़े चीरे लगाने होते हैं।Asproudis, I; Kozeis, N; Katsanos, A; Jain, S; Tranos, PG; Konstas, AG (2017). "A Review of Minimally Invasive Strabismus Surgery (MISS): Is this the Way forward?". Advances in Therapy, 34. pp. 826–833. मोजोन ने नेत्र शल्य चिकित्सा की अन्य न्यूनतम चीरफाड़ वाली शल्य क्रिया तकनीकें भी पेश कीं: मोतियाबिंद की शल्यक्रिया की तथाकथित वीआईपी तकनीक (विस्कोलेस्टिक एंड इरीगेशन प्रेशराइज्ड टेकनीक)https://www.oertli-instruments.com/de/news/vorteile-von-co-mics-mit-easytip संग्रहीत प्रति 22 अप्रैल 2025 14 नवंबर 2025 https://web.archive.org/web/20251114183221/https://www.oertli-instruments.com/de/news/vorteile-von-co-mics-mit-easytip dead Mojon, DS (2021). "Advantages of Coaxial Micro-Incision Cataract Surgery with Easytip CO-MICS". Cataract and Refractive Surgery Today Europe. pp. 49–50. और ग्लूकोमा के शल्य उपचार के लिए डीप स्क्लेरोकेराटोडिसेक्शन।Musch-Edlmayr, A; Mojon, DS; Ring, M; Laubichler, P; Luft, N; Priglinger, S (2016). "Comparison of Deep Sclerokeratodissection, a New Variant of Nonpenetrating Glaucoma Surgery, with Deep Sclerectomy". Indian Journal of Ophthalmology, 64. pp. 914–8. ग्लूकोमा मोजोन के शोध का एक और केंद्रीय विषय है। अपने शोध समूह के साथ, उन्होंने अन्य चीजों के अलावा, स्लीप एपनिया सिंड्रोम और इस आम नेत्र रोग के बीच नजदीकी संबंध दिखाया है।Mojon, DS; Hess, CW; Goldblum, D; Fleischhauer, J; Koerner, F; Bassetti, C; Mathis, J (1999). "High Prevalence of Glaucoma in Patients with Sleep Apnea Syndrome". Ophthalmology, 106. pp. 1009–1012.Mojon, DS; Mathis, J; Zulauf, M; Koerner, F; Hess, CW (1998). "Optic Neuropathy associated with Sleep Apnea Syndrome". Ophthalmology, 105. pp. 874–7. 2016 में, मोजोन ने कई स्विस नेत्र रोग विशेषज्ञों (डाइटमर थुम्म, अल्बर्ट फ्रेचेज़केत्ती और कार्ल हर्बोर्ट सहित) के साथ मिलकर स्विस एकेडमी ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी की स्थापना की। फाउंडेशन का उद्देश्य व्यावहारिक नेत्र विज्ञान में गुणवत्ता का भरोसा, अनुसंधान और सतत शिक्षा को सक्रिय रूप से बढ़ावा देना है। सितंबर 2018 में मोजोन DOG (जर्मन ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी) सम्मेलन में न्यूनतम इनवेसिव नेत्र शल्य चिकित्सा के विषय पर मुख्य व्याख्यान देने वाले पहले स्विस नेत्र रोग विशेषज्ञ थे।Programme of the DOG Congress in September 2018, Bonn http://dog2018.dog-kongress.de/wp-content/uploads/sites/12/2018/08/DOG_2018_Programm_web.pdf शल्य नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में उनके अभिनव योगदान के लिए और विशेष रूप से MISS के आविष्कार के लिए, अप्रैल 2019 में, मोजोन को टोरंटो विश्वविद्यालय के जैक क्रॉफर्ड दिवसhttps://ophthalmology.utoronto.ca/jack-crawford-day पर मानद व्याख्यान से सम्मानित किया गया। नवंबर 2020 में अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी (AAO) ने उन्हें 'अनसंग हीरो' के रूप में सम्मानित किया,"Unsung Heroes: Daniel Mojon". 21 October 2020. आधुनिक नेत्र शल्य चिकित्सा जगत का एक ऐसा नवप्रर्वतक जिसे अभी तक वो पहचान नहीं मिली जिसका वो हकदार है।Mit ruhiger Hand und kühlem Kopf in: St Galler Tagblatt, 2 December 2020 मोजोन मोतियाबिंद शल्य चिकित्सकों के एक अंतरराष्ट्रीय सम्मलेन के संस्थापक हैं, जिसे पहली बार अक्टूबर 2023 में ज्यूरिख में आयोजित किया गया था।https://cataract-circle.com/ संग्रहीत प्रति 22 अप्रैल 2025 20 मई 2024 https://web.archive.org/web/20240520145618/https://cataract-circle.com/ dead लेख (चयन) Daniel Mojon and Howard Fine (Eds.): Minimally invasive ophthalmic surgery. Springer, Berlin 2010. 978-3-642-02601-0 Mojon-Azzi SM, Kunz A, Mojon DS: The perception of strabismus by children and adults.Graefes Archive for Clinical and Experimental Ophthalmology 2011;249:753-757. Mojon-Azzi SM, Mojon DS. Opinion of headhunters about the ability of strabismic subjects to obtain employment. Ophthalmologica. 2007; 221: 430-3. Mojon-Azzi SM, Kunz A, Mojon DS. Strabismus and discrimination in children: are children with strabismus invited to fewer birthday parties? Br J Ophthalmol 2011; 95: 473-6. Kaup M, Mojon-Azzi SM, Kunz A, Mojon DS.Intraoperative conversion rate to a large, limbal opening in minimally invasive strabismus surgery (MISS). Graefes Arch Clin Exp Ophthalmol. 2011;249:1553-1557. Mojon DS. Comparison of a new, minimally invasive strabismus surgery technique with the usual limbal approach for rectus muscle recession and plication. Br J Ophthalmol 2007; 91: 76-82. Mojon DS. Minimally invasive strabismus surgery for horizontal rectus muscle reoperations. Br J Ophthalmol 2008; 92: 1648-1652. Mojon DS. Minimally invasive strabismus surgery. Eye (Lond). 2015; 29: 225-33. doi:10.1038/eye.2014.281. Epub 2014 Nov 28. Mursch-Edlmayr AS, Mojon DS, Ring M, Laubichler P, Luft N, Priglinger SG: Comparison of deep sclerokeratodissection, a new variant of nonpenetrating glaucoma surgery, with deep sclerectomy. Indian Journal of Ophthalmology 2016;64:914-918. संदर्भ श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:1963 में जन्मे लोग