411 REFERENCE · Wikipedia
शाओलिन मन्दिर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शाओलिन मन्दिर Shaolinsi.JPG शाओलिन मठ का मुख्य द्वारा Mount Song http://www.shaolin.org.cn/en/index.aspx देंगफेंग, हेनान चीन 34 30 01 N 112 54 56 E title
शाओलिन मन्दिर चीन में स्थित एक बौद्ध मठ है। इसे दुनिया भर में आधुनिक युद्ध कला (मार्शल आर्ट) के उद्गम स्थल के रूप में जाना जाता है।
चीनी मार्शल आर्ट के लिए प्रसिद्ध हनान प्रांत की तडंफडं काउन्टी में स्थित शाओलिन मंदिर के पश्चिम में ईट-पत्थरों से बना पगोडा समूह हैं। प्रसिद्ध बौद्ध भिक्षुओं के शव को सुरक्षित रखने के लिए निर्मित ये पगोडा बौद्ध भिक्षुओं की अंत्येष्टि की भारतीय धार्मिक विधि के प्रभाव में बनाए गए हैं।
इस तरह का प्राचीनतम पगोडा हनान प्रांत की आनथाडं काउन्टी के लिडंछ्वेन मंदिर में स्थित है, जिसका निर्माण 563 ई. में भिक्षु ताओ फिडं की अस्थियों को रखने के लिए किया गया था। शाओलिन मंदिर उत्तरी वेइ राजवंश के थाएह शासन काल में निर्मित किया गया, पर उस समय के समाधि पगोडा अब नहीं बचे हैं। अब तक विद्यमान पगोडाओं में सबसे पुराना थाडं राजवंश(618-907) में निर्मित भिक्षु का वान का समाधि पगोडा है। इसका निर्माण 791 ई. में हुआ था।
यहां स्थित 227 समाधि पगोडाओं में से 211 ईंटों से और 16 पत्थरों से बनाये गये हैं। एक मंजिलें या बहुमंजिले और एक ओरी या बहुओरी वाले ये पगोडा भिन्न भिन्न आकार के हैं। चौकोर, समकोणीय, गोल, अष्टकोणीय पगोडाओं की अलंकृत खिड़कियां व दरवाजे हैं। प्राचीन चीनी वास्तु कला तथा बौद्ध धर्म के इतिहास के अध्ययन की दृष्टि से ये अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
इनमें से दो पगोडा उल्लेखनीय हैं। एक है 1339 में निर्मित "च्वीआन समाधि पगोडा", जिसका समाधि लेख जापान के चडंफा मंदिर के महंत शाओय्वान ने लिखा, जो उस समय चीन में अध्ययन करते थे। दूसरा वह है, जो एक भारतीय भिक्षु के लिए 1564 में बनाया गया।
शाओलिन बौद्ध मंदिर दुनिया भर में अब तक 40 कंपनियां स्थापित कर चुका है और अब उसने बौद्ध धर्म से प्रेरित मार्शल आर्ट का प्रचार-प्रसार वैश्विक स्तर पर करने की उम्मीद जताई है।
इस मंदिर के प्रमुख भिक्षु शी योंगक्सिन ने कहा कि हम फिलहाल लंदन व बर्लिन सहित दुनिया के कई शहरों में 40 से अधिक कंपनियों का संचालन कर रहे हैं। मठ कुछ अन्य कंपनियों के परिचालन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
बाहय सूत्र
एक मंदिर, जिसकी दुनियाभर में हैं 40 कंपनियां
शाओलिन मन्दिर की वेबसाइट - अंग्रेजी में
शाओलिन मन्दिर की वेबसाइट - चीनी में
श्रेणी:चीन के बौद्ध मंदिर