411 REFERENCE · Wikipedia
राधिका कुमारस्वामी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जून 2018
अंगूठाकार|राधिका कुमारस्वामी
राधिका कुमारस्वामी एक भारतीय अभिनेत्री हैं | वे कन्नड़ फिल्मों में अभिनय करती हैं, वे कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच॰ डी॰ कुमारस्वामी की पत्नी हैं ।https://www.livehindustan.com/entertainment/story-is-karnataka-king-hd-kumaraswamy-separate-with-second-wife-radhika-kumaraswamy-1973862.html तो क्या राधिका से अलग हो चुके हैं कुमारस्वामी, शपथ ग्रहण में साथ दिखीं पहली पत्नी 25 मई 2018 https://web.archive.org/web/20180525132846/https://www.livehindustan.com/entertainment/story-is-karnataka-king-hd-kumaraswamy-separate-with-second-wife-radhika-kumaraswamy-1973862.html 25 मई 2018 dead
राधिका ने 2002 में कन्नड फिल्म ‘नीला मेघा शमा’ से अपना डेब्यू किया था। अपनी पहली फिल्म के डेब्यू के वक्त राधिका नौंवी में पढ़ती थी। हालांकि उनकी पहली रिलीज फिल्म नीनागागी है, जिसमें वह विजय राघवेन्द्र के अपोजिट नजर आई थी।
राधिका ने अपने करियर में अब तक तकरीबन 32 फिल्मों में अभिनय किया है। राधिका ने कन्नड फिल्मों के अलावा कुछ तमिल फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा अब वह फिल्में भी प्रोड्यूस करती हैं।
राधिका अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने निजी रिश्तों को लेकर चर्चाओं में रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वर्ष 2000 में राधिका ने रतन कुमार से मंदिर में छिपकर शादी कर ली। इसके बाद 2002 में रतन कुमार ने राधिका के पिता के खिलाफ पुलिस में उसे अगवा करने की तहरीर भी दी, जिसमें बताया गया कि उसके पिता उसका करियर खत्म होने के डर से उसे अपने साथ ले गए।
इसके बाद राधिका की मां सामने आई और उन्होंने रतन कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनकी बेटी से बहला-फुसलाकर शादी की है। राधिका की मां ने यह खुलासा भी किया कि तब राधिका की उम्र महज 14 साल थी। हालांकि, ये शादी महज दो साल ही चल पाई और साल 2002 में रतन कुमार का हर्ट अटैक से निधन हो गया।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
राधिका कुमारस्वामी
श्रेणी:कर्नाटक के लोग
श्रेणी:1986 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग