411 REFERENCE · Wikipedia
प्रायश्चित्त (नाटक)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
प्रायश्चित्त हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार एवं कवि जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित एकांकी नाटक है। इसका प्रकाशन सन् १९१४ ई॰ में 'इन्दु' में हुआ था।
परिचय
'प्रायश्चित्त' छह दृश्यों का एकांकी नाटक है जो जयचन्द द्वारा यवनों को बुलाकर पृथ्वीराज चौहान को पराजित करवाने के बाद उसके हृदय में उत्पन्न पश्चात्ताप-भाव पर केन्द्रित है। यह प्रसाद जी के साहित्यिक व्यक्तित्व के निर्माण-काल का नाटक है।
इस नाटक के सन्दर्भ में डॉ॰सत्यप्रकाश मिश्र ने लिखा है : "यह नाटक प्रसाद जी का पहला नाटक है जिसमें 'राष्ट्रप्रेम' को मूल्य मानकर 'देशद्रोह' का प्रायश्चित्त 'आत्मवध' माना गया है। इसमें भावना का एकांगीपन अधिक है। नाटक में उस प्रकार की बौद्धिकता नहीं है जैसी स्कन्दगुप्त, चन्द्रगुप्त आदि में मिलती है। चरित्रों में अन्तर्द्वन्द्व और आत्मसंघर्ष की शुरुआत अवश्य है।"प्रसाद के सम्पूर्ण नाटक एवं एकांकी, संपादन एवं भूमिका- डॉ॰ सत्यप्रकाश मिश्र, लोकभारती प्रकाशन, इलाहाबाद, तृतीय संस्करण-२००८, पृष्ठ-xiii.
इन्हें भी देखें
जयशंकर प्रसाद
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:नाटक
श्रेणी:हिन्दी साहित्य
श्रेणी:जयशंकर प्रसाद
श्रेणी:जयशंकर प्रसाद के नाटक