411 REFERENCE · Wikipedia
थाना भवन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
थाना भवन Thana Bhawan Thanabhawan sunset panorama - panoramio.jpg थाना भवन India Uttar Pradesh 29.583 77.417 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति देश राज्य उत्तर प्रदेश ज़िला शामली ज़िला 36669 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी भामस +5:30 पिनकोड 247777 दूरभाष कोड
थाना भवन: भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के शामली ज़िले में स्थित एक नगर है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975कस्बा थाना भवन उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में स्थित है। इसके दक्षिण में देश की राजधानी दिल्ली लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर, उत्तर में जनपद सहारनपुर 45 किलोमीटर की दूरी पर, पूरब में जनपद मुजफ्फरनगर 35 किलोमीटर की दूरी पर है और यमुना नदी यहां से लगभग 45 किलोमीटर दूर पश्चिम में बह रही है। थाना भवन नगर की गणना पौराणिक नगरों में की जाती है। महाभारत काल में पांडव इस क्षेत्र से होकर अपने बनवास को गए थे और उन्होंने एक शिवलिंग (दु:खभंजन महादेव) की स्थापना यहां जस्सू वाला मंदिर पर की। वह शिवलिंग महारथी भीम के द्वारा स्थापित किया गया था इसलिए थाना भवन का एक पौराणिक नाम भीम स्थानक (संस्कृत में स्थानक को स्थान कहते हैं). था, जो आगे चलकर भीम का थाना के रूप में लोकप्रिय हुआ। 18वीं शताब्दी में यह ज्यादातर हिंदू और मुस्लिम परिवारों का घर था। यह दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग NH 709B पर दिल्ली से लगभग 120 किलोमीटर (75 मील) दूर स्थित है।
विवरण
शामली ज़िला पहले मुज़फ़्फ़रनगर ज़िले के अंतर्गत आता था। यह दिल्ली-शामली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। 1857 में शामली की लड़ाई में इस क्षेत्र के लोगों ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी।
उल्लेखनीय व्यक्तित्व
अशरफ़ अली थानवी (1863-1943) देवबंदी आंदोलन के एक भारतीय इस्लामी विद्वान थे। उन्होंने अपने जीवन के दौरान एक हजार से अधिक पुस्तकें लिखीं।
शौकत थानवी (1904-1963), जिनका परिवार थाना भवन से आया था, एक पाकिस्तानी पत्रकार, निबंधकार, उपन्यासकार, लघुकथाकार, प्रसारक, नाटककार, और कवि थे। उन्हें 1963 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति से तमगा-ए-इम्तियाज पुरस्कार मिला।
ओम थानवी हिन्दी के लेखक, वरिष्ठ पत्रकार, संपादक तथा आलोचक हैं.
भोपाल सिंह शर्मा "पौलस्त्य"
शौकत थानवी
इन्हें भी देखें
कैराना
शामली
शामली
सन्दर्भ
श्रेणी:शामली ज़िला
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर
श्रेणी:शामली ज़िले के नगर