411 REFERENCE · Wikipedia
वॅल्ड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|नामीबिया के एतोशा राष्ट्रीय उद्यान में वॅल्ड की उगती घास में स्प्रिंगबॉक (हिरण)
वॅल्ड या वेल्ड (veld या veldt) दक्षिणी अफ्रीका के खुले क्षेत्रों को कहते हैं जो काफ़ी हद तक घास व छोटी झाड़ों से ढके हुए मैदानी क्षेत्र हैं। वॅल्ड विशेषकर ज़िम्बाबवे, बोत्सवाना, नामीबिया और दक्षिण अफ़्रीका के कई भागों में वस्तृत है। ऐसे घासदार मैदान लगभग सभीमहाद्वीपों पर भी मिलते हैं: इन्हें उत्तरी अमेरिका में "प्रेरी", यूरेशिया में "स्तॅप" या "स्तॅपी" (steppe), दक्षिण अमेरिका में "पाम्पा" (pampa) और दक्षिणी अफ़्रीका में "वॅल्ड" (veld) कहा जाता है।Grasslands: Biomes of the Earth Michael Allaby, Richard Garratt Infobase Publishing, 2006 9780816053230 http://books.google.com/books?id=hasGEyb2B3IC ... The name steppe is sometimes used to describe temperate grasslands of all kinds, including the prairie, pampa, veld ...
नामोत्पत्ती
आफ़्रीकान्स भाषा में खुले क्षेत्र को 'फ़ल्ड' कहते हैं जो 'veld' लिखा जाता है और अंग्रेज़ी के 'field' (फ़ील्ड) शब्द का सजातीय है - ध्यान दें कि रोमन लिपि का 'v' अक्षर आफ़्रीकान्स, डच और जर्मन भाषाओं में 'फ़' उच्चारित किया जाता है लेकिन उन्हें न बोलने वाले इसे 'व' उच्चारित करते हैं। शुरु में आफ़्रीकान्स बोलने वालों ने जब दक्षिणी अफ़्रीका के घासदार मैदानों को 'veld' लिखना-कहना आरम्भ किया तो आफ़्रीकान्स न बोलने वालों ने उसको 'वॅल्ड' उच्चारित करना शुरु कर दिया और यही उच्चारण आजतक प्रचलित है।Tweetalige Woordeboek Afrikaans-Engels. https://web.archive.org/web/20160528184008/https://archive.org/details/degrondbeginsel00winkgoog 28 मई 2016 Tafelberg-uitgewers. 1984. ISBN 0-624-00533-X.Winkel, Lammert Allard te. De grondbeginselen der Nederlandsche spelling: Regelen der spelling voor het Woordenboek der Nederlandsche Taal. Publisher: D. Noothoven van Goor, 1873. 'वॅल्ड' शब्द में 'ऍ' स्वर के उच्चारण पर ध्यान दें - यह 'ए' और 'ऐ' के उच्चारण से अलग है और इन तीनों की तुलना अंग्रेज़ी के 'पैन' (pan, अर्थ: तवा या तवे जैसा बर्तन, 'ऐ' का स्वर), 'पेन' (pain, अर्थ: दर्द, 'ए' का स्वर) और 'पॅन' (pen, अर्थ: क़लम, 'ऍ' का स्वर) से देखी जा सकती है।
इन्हें भी देखें
स्तॅपी
प्रेरी
सन्दर्भ
2
श्रेणी:अफ़्रीका की घासभूमियाँ
श्रेणी:घासभूमियाँ
श्रेणी:घास
श्रेणी:दक्षिण अफ़्रीका
श्रेणी:नामीबिया
श्रेणी:बोत्स्वाना
श्रेणी:ज़िम्बाब्वे